फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   International Carpet Fair starts today, 700 buyers from 62 countries will gather

Bhadohi News: अंतरराष्ट्रीय कालीन मेला आज से, 62 देशों के 700 खरीदारों का होगा जमावड़ा

Tue, 15 Oct 2024 04:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
International Carpet Fair starts today, 700 buyers from 62 countries will gather
भदोही। जिले में होने वाले तीसरे अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले की तैयारी पूरी हो चुकी हैं। मंगलवार को भव्य समारोह के साथ तीसरे कालीन मेले का शुभारंभ होगा। मेले में इस बार 62 देशों के 400 विदेशी खरीदारों के साथ 300 उनके प्रतिनिधि शामिल होंगे। भदोही समेत देश के विभिन्न प्रांतों के कुल 260 निर्यातकों ने स्टॉल लगाए हैं। केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय वस्त्र राज्यमंत्री पबित्रा मार्गेटा और यूपी के एमएसएमई, खादी, ग्रामोद्योग, रेशम उत्पादन, कपड़ा विभाग के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और भदोही सांसद डॉ. विनोद बिंद कालीन मेले का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

अपनी मखमली कालीनों के लिए देश से लेकर विदेश तक प्रख्यात भदोही में मंगलवार को तीसरा अंतरराष्ट्रीय कालीन मेला आरंभ हो जाएगा। भदोही के कारपेट एक्स्पो मार्ट में चार दिनों तक विदेशी मेहमानों के साथ-साथ निर्यातकों की भीड़ रहेगी। जिले में पहला कालीन मेला 2022 को आयोजित हुआ। इसके पहले कालीन मेला बनारस में आयोजित किया जाता रहा है।
विज्ञापन

कारपेट एक्स्पो मार्ट के निर्माण के बाद पहली बार 2022 भदोही में अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले की शुरुआत की गई। मंगलवार को भव्य कार्यक्रम के बीच चार दिवसीय मेले का शुभारंभ हो जाएगा। सोमवार को दिनभर मार्ट में सीईपीसी सदस्यों के साथ अधिकारियों की चहल-पहल बनी रही। सीईपीसी के सदस्य अधिकारियों के साथ अतिथियों के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर कालीन निर्यातक संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के प्रशासनिक समिति सदस्यों के साथ अधिकारियों की भागदौड़ कारपेट एक्स्पो मार्ट में बनी रही।
मेले में आने वाले प्रमुख देश : तीसरे अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले में आने वाले प्रमुख देशों में अमेरिका, जर्मनी, आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, फ्रांस, स्वीडन, नीदरलैंड, कनाडा, बेल्जियम, ओलैंड आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed