फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Inter college students made stunt reels with four cars, vehicles seized

Bhadohi News: चार कारों के साथ इंटर कॉलेज के छात्रों ने स्टंटबाजी की बनाए रील, वाहन सीज

Tue, 04 Feb 2025 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Inter college students made stunt reels with four cars, vehicles seized
ज्ञानपुर। भदोही के एक इंटर कॉलेज के छात्रों की ओर से स्टंटबाजी करते हुए काफिला निकालकर रील बनाना महंगा पड़ा। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर चार अर्टिगा कारों को सीज कर दिया गया। स्टंटबाजी कर रहे छात्र कार का शीशा खोल कर दरवाजे पर स्टंटबाजी करते हुए रील बना रहे थे।
विज्ञापन

जिले में रविवार दोपहर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वायरल वीडियो में कुछ छात्र सड़क पर चार वाहनों का काफिला बनाकर चलते हुए कार शीशा खोलकर स्टंटबाजी कर रील भी बना रहे थे। वीडियो में एक कॉलेज के छात्रों का बताया जा रहा है। वे काफिले के साथ निकलकर नगर में घूमते हैं और फिर कॉलेज के सामने आकर खड़े होते हैं। वीडियो वायरल होते ही एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने वाहनों के नंबर से उसे ट्रेस किया और सीसी कैमरे के माध्यम से वाहनों की तलाश की। इसके बाद स्टंटबाजी करते हुए काफिला निकालने वाले चार वाहनों को सीज कर दिया। एसपी ने बताया कि सार्वजनिक जगहों पर रील बनाना या स्टंटबाजी कहीं से भी स्वीकार नहीं है। जांच पड़ताल के बाद चारों वाहनों को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed