फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Inter classes difficult to run in Kasturba schools this year

कस्तूरबा स्कूलों में इस साल इंटर की कक्षाएं चलना मुश्किल

Sat, 28 May 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Inter classes difficult to run in Kasturba schools this year
ज्ञानपुर। गरीब बेटियों को इंटर तक की आवासीय शिक्षा की सुविधा फिलहाल 2022 में नहीं मिल सकेगी। कार्यदायी संस्था की उदासीनता से अब तक भवन 60 फीसदी भी पूर्ण नहीं हो सका है। शिक्षा विभाग ने अब तक की प्रगति रिपोर्ट परियोजना को भेज दी है। जिले में छह कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय चल रहे हैं। इन विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं को शिक्षा दी जाती है। पढ़ाई संग उन्हें आवासीय सुविधा दी जाती है। इन विद्यालयों को उच्चीकृत किया जा रहा है। छात्राओं को कक्षा छह से लेकर 12 तक के स्कूलों में शिक्षा मिलेगी। छात्राओं की शिक्षा को परवान चढ़ाने के लिए शासन ने ज्ञानपुर, सुरियावां, भदोही में नौ करोड़ 45 लाख जबकि डीघ में एक करोड़ 77 लाख का बजट स्वीकृत किया है। जिसमें आधा बजट जारी भी कर दिया गया, लेकिन कार्यदायी संस्था की उदासीनता से निर्माण कार्य कच्छप गति से चल रहा है। उक्त परियोजना को अप्रैल 2022 में पूर्ण होना था, लेकिन अब तक 60 से 70 फीसदी ही काम हो सका है। जिससे जुलाई से स्कूलों में कक्षाएं संचालित होना मुश्किल है। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा धीरज कुमार ने बताया कि डीघ, भदोही, सुरियावां और ज्ञानपुर में निर्माण कार्य चल रहा है। मार्च-अप्रैल 2022 तक भवनों को पूर्ण कराने की जिम्मेदारी दी गई है। जुलाई 2022 से कक्षाएं संचालित करने का अनुमान था, लेकिन अब यह 2023 में संचालित हो सकेगा। इंटर कॉलेज और हॉस्टल बनने पर छात्राएं वहीं रहेंगी और वहीं पढ़ेंगी। उन्होंने बताया कि अप्रैल में सभी निर्माण की जांच कर अब तक की रिपोर्ट परियोजना को भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों की ओर से कार्यदायी संस्था को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।

भिदिउरा गांव में सांडा को उखाड़ती महिलाएं। संवाद

भिदिउरा गांव में सांडा को उखाड़ती महिलाएं। संवाद- फोटो : BHADOHI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed