फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Instructores para el grito de regularización completa

नियमितीकरण के लिए अनुदेशकों ने भरी हुंकार 

Fri, 13 May 2016 06:38 PM IST
bhadohi
bhadohi Updated Fri, 13 May 2016 06:38 PM IST
विज्ञापन
Instructores para el grito de regularización completa
बैठक में बोलते अनुदेशक
 उत्तर प्रदेश अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को हरिहरनाथ मंदिर पर हुई। इसमें संगठन की मजबूती के साथ ही अनुदेशकों की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। 
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह ने कहा कि अनुदेशकों को नियमित करने की मांग गत दो साल से की जा रही है, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। 25 मई को मुख्यमंत्री को अनुदेशक ज्ञापन सौंपकर समस्याओं से अवगत कराएंगे। सीएम से पहले जिलाध्यक्ष और तीनों विधायकों को भी ज्ञापन दिया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अनुदेशक पूर्व माध्यमिक स्कूलों में पूरे मनोयोग से बच्चों को शिक्षित कर रहे हैं, लेकिन उन्हें नियमित नहीं किया जा रहा है। सात हजार मानदेय में उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला महामंत्री राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि अनुदेशकों की समस्याओं को संगठन सुलझाएगा। अनुदेशकों से आग्रह किया कि 25 मई को भदोही पहुंचें, जिससे  सीएम से मिलने के कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। इस मौके पर बृजेश तिवारी, राजेंद्र, शशिप्रकाश, शरद बिंद, आनंद सरोज, नवीन सिंह, सुभाष सरोज, इंद्रजीत, जितेंद्र, दिनेश पाल, वेद प्रकाश, चंदा वर्मा, प्रेमलता, मंजू, संगीता, सुमन, ज्योति, प्रियंका, विकास सिंह सहित कई अनुदेशक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed