फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Instructions to complete the Guest House by 2018

2018 तक गेस्ट हाउस को पूर्ण कराने का निर्देश

Fri, 14 Apr 2017 01:29 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Fri, 14 Apr 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
 Instructions to complete the Guest House by 2018
जस्टिस दिलीप बी भोखले बाएं से दूसरे।
 इलाके के लालानगर स्थित गेस्ट हाउस परिसर में एक करोड़ 47 लाख की लागत से बनने वाले न्यायालय गेस्ट हाउस का बृहस्पतिवार को चीएफ जस्टिस इलाहाबाद हाईकोर्ट दिलीप बी भोषले ने विधि विधान पूर्वक शिलान्यास किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम सोनभद्र यूनिट के जीएम से एक साल के अंदर काम पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिले में वैसे तो दो से तीन गेस्ट हाउस हैं लेकिन न्यायिक विभाग का एक भी नहीं है। न्यायिक अधिकारियों को भी पुराने गेस्ट हाउस में ही ठहराया जाता था। न्यायिक अधिकारियों के ठहरने के लिए एक करोड़ 47 लाख 55 हजार की लागत से लालानगर गेस्ट हाउस के समीप गेस्ट हाउस बनने की स्वीकृति हुई। बृहसपतिवार को चीफ जस्टिस दिलीप बी भोषले,विमलेश कुमार शुक्ला  और जस्टिस अंजनी कुमार मिश्रा ने शिलान्यास किया। अधिवक्ता पंडित मोहनलाल मिश्रा ने वैदिक मंत्रोचार के साथ भूमिपूजन कराया। इस मौके पर जिला जज कुलदीप कुमार द्वितीय, न्यायिक अधिकारी अखिलेश कुमार पांडे, चंद्रशेखर प्रसाद, अशोक कुमार दूबे,अंगद प्रसाद, सत्यवान सिंह,संजीव सिंह,प्रवीण पांडे, परवेज अख्तर,कमलाकांत श्रीवास्तव समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed