फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Inspector attack attempt of blowing bikes

दरोगा पर हमला, बाइक फूंकने का प्रयास 

Wed, 23 Mar 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Wed, 23 Mar 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Inspector attack attempt of blowing bikes
चक्काजाम हटवाते पुलिस अधिकारी
ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र के सुरक्षा गार्ड पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को ज्ञानपुर-गोपीगंज मार्ग पर सिंहपुर गांव के समीप जाम लगा दिया। उसी दौरान ज्ञानपुर से ऊंज थाने पर जा रहे एसआई रामकुमार की बाइक रोककर युवकों ने रॉड और हाकी से उन पर हमला कर दिया और पल्सर बाइक में आग लगा दी। आसपास के लोगों ने फौरी तौर पर आग बुझा दिया और घायल एसआई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसआई पर हमले की खबर लगते ही ज्ञानपुर कोतवाली, गोपीगंज थाना और ऊंज थाने की पुलिस दो प्लाटून पीएसी के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सिंहपुर के पूर्व प्रधान समेत तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर जाम समाप्त कराया। तीनों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


सोमवार की रात ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा के गनर पर हमले के आरोपियों को पुलिस ने सिंहपुर से गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे सिंहपुर के दर्जन भर से अधिक ग्रामीण गिरफ्तारी को गलत बताते हुए ज्ञानपुर- गोपीगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। आरोप लगाया कि सोमवार की रात 12 बजे से भोर में घरों के छत पर पहुंचकर गिरफ्तारी की। जो आरोपी नहीं थे, उनको भी मारा पीटा गया। जाम के दौरान ऊंज थाने के एसआई रामकुमार सिंह अपनी पल्सर बाइक यूपी 66, पी 7701 से ज्ञानपुर से ऊंज जा रहे थे। चक्काजाम कर रहे युवक एसआई को देखकर भड़क गए और उन पर रॉड और हॉकी से हमला कर दिया। इससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। उपद्रवियों ने एसआई की बाइक में आग लगा दी, लेकिन आसपास के लोगों ने किसी तरह आग को बुझाया और एसआई को जिला अस्पताल पहुंचाया। यह खबर लगते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर श्यामशंकर पांडेय, गोपीगंज एसओ विनोद दूबे, एसओ ऊंज रमेश चौबे, ज्ञानपुर कोतवाली प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह फोर्स सहित जामस्थल पर पहुंच गए। जाम कर रहे लोगों को वहां से खदेड़ा और सिंहपुर के पूर्व प्रधान बार्डर पांडेय समेत चार युवको ंहिरासत में ले लिया। कोतवाल की गाड़ी में चारों को बिठाया गया। पुलिस वहां का माहौल देख रही थी कि एक युवक पुलिस को चकमा देकर जीप से कूदकर भाग गया। करीब दो किमी तक पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन वह गिरफ्त में नहीं आ सका। एसआई की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत 55 लोगों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधान समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed