{"_id":"5f6600dd8ebc3eb729192dab","slug":"injured-youth-killed-in-the-fight-villagers-blocked-bhadohi-news-vns548123355","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में घायल युवक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में घायल युवक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद जौनपुर बाईपास मार्ग पर ग्रामीणों ने लगाया जाम।
- फोटो : BHADOHI
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रयां में गत 16 सितंबर को हुई मारपीट की घटना में घायल 25 वर्षीय मनोज सरोज की शनिवार को मौत हो गई। मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल के बाहर जौनपुर बाइपास मार्ग जाम कर दिया। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं जिससे बात बिगड़ गई। जाम की सूचना पर ज्ञानपुर और औराई के सीओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन ग्रामीणों हटने को तैयार न हुए। सुबह 11.30 बजे अपर पुलिस अधीक्षक आरके वर्मा ने पहुंचकर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया तब किसी तरह जाम समाप्त हो सका। सुबह 9 बजे से 12 बजे तक यातायात जाम रहा।
जानकारी हो कि गांव के सरोज बस्ती में पहले 15 सितंबर को विवाद हुआ था। जिसमें श्याम बहादुर सरोज और सुभाष सरोज के परिवारों के बीच झड़प हुई थी। मामला कोतवाली भी पहुंचा था। लेकिन पीड़ित परिवार का आरोप है कि तब पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जिससे आरोपियों का मनबढ़ गया और पुन: 16 सितंबर को गुट बनाकर एकजुट होकर हमला बोल दिया जिसमें श्यामबहादुर परिवार के पांच लोग घायल हो गए थे। घायलों में मनोज सरोज व विनोद सरोज को गंभीर रूप से घायल होने के बाद बाईपास मार्ग पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था जहां शनिवार को सुबह मनोज की मौत हो गई।
मौत की जानकारी होते ही गांव से भारी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए तथा पुलिस को जिम्मेदार ठहराते हुए अस्पताल के सामने सड़क जाम कर दिया। प्रभारी कोतवाली ने बताया कि 16 सितंबर की मारपीट के बाद मामले में एनसीआर दर्ज कर चार आरोपियों का शांति भंग में चालान भी किया गया था।