फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Injured man lay on the road; MLA sent him to the hospital.

Bhadohi News: सड़क पर पड़ा रहा घायल, विधायक ने भेजा अस्पताल

Mon, 05 Oct 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Injured man lay on the road; MLA sent him to the hospital.
औराई कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के औराई ब्रिज पर शुक्रवार शाम को वाहन से टक्कर लगने पर बाइक सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने एबुलेंस को फोन किया, लेकिन करीब 15 मिनट तक वह घटनास्थल पर एबुलेंस नहीं पहुंच सकी। इस बीच वहीं से गुजर रहे भदोही के सपा विधायक जाहिद बेग की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने घायल व्यक्ति को निजी वाहन से औराई सीएचसी भेजा।
विज्ञापन

हालांकि घायल निजी अस्पताल गया। इस बीच सपा विधायक प्रतिनिधि मो. अयूब ने इस पूरे वाकये को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाया। उन्होंने लिखा कि औराई ब्रिज पर शुक्रवार की शाम करीब 4.35 बजे सड़क हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन 15 मिनट तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद घायल व्यक्ति को निजी वाहन से सीएचसी औराई भेजा गया। विधायक ने सीएमओ से भी मामले की शिकायत दर्ज कराई। इस बीच औराई एसएचओ विजय प्रताप सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि विधायक का फोन आया था, उन्होंने औराई सीएचसी पर प्रसव से संबंधित बात कही। सड़क हादसे की चर्चा नहीं हुई थी। किस नंबर पर काॅल किया गया था, उसका डिटेल मिले जाए, तो मामले की जांच कराई जाएगी। वहीं औराई सीएचसी अधीक्षक डॉ. कृष्णाचद्र दूबे ने बताया कि शाम 4.30 से रात के 10 बजे तक एक्सीडेंटल केस नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed