फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Inhuman act In Bhadohi,woman was naked in doubts of child thief

अमानवीय हरकत: भदोही में बच्चा चोर समझकर महिला को किया निर्वस्त्र, पुलिस बोली- हमको कुछ नहीं पता

Thu, 08 Sep 2022 02:04 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 08 Sep 2022 02:04 AM IST
सार

भदोही जिले के एक गांव में मंगलवार की रात में सैकड़ों की संख्या में जुटे  ग्रामीणों ने एक महिला को बच्चा चोर समझकर मारापीटा। इसके बाद अभद्रता करते हुए महिला को निर्वस्त्र कर दिया। 

विज्ञापन
Inhuman act In Bhadohi,woman was naked in doubts of child thief

विस्तार

यूपी के भदोही जिले के एक गांव में मंगलवार की रात में सैकड़ों की संख्या में जुटे  ग्रामीणों ने एक महिला को बच्चा चोर समझकर मारापीटा। इसके बाद अभद्रता करते हुए महिला को निर्वस्त्र कर दिया। बुधवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना से गोपीगंज पुलिस ने अनभिज्ञता जाहिर की है।

विज्ञापन


नगर और ग्रामीण क्षेत्रों इन दिनों बच्चा चोरी की अफवाह तेजी से फैल रही है। इसी बात को लेकर आए दिन किसी न किसी गांव में बेकसूर लोगों की पिटाई कर दी जा रही है। वायरल वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि कोतवाली क्षेत्र के डोमनपुर गांव में अर्ध विक्षिप्त महिला मंगलवार की रात अचानक पहुंच गई और किसी के घर में घुसने का प्रयास किया।
विज्ञापन


पुरुष होने की आशंका में महिला को किया  निर्वस्त्र
इस पर परिवारवाले हो हल्ला मचाने लगे तो बड़ी संख्या ग्रामीण जुट गए और महिला को पुरुष होने की आशंका जाहिर करते हुए उसका साड़ी खोलकर निर्वस्त्र कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि महिला को पुलिस के हवाले भी कर दिया गया था। उक्त मामले में कोतवाल बृजेश सिंह ने इस प्रकार की घटना की जानकारी नहीं होने की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed