फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Information about Dr. Ambedkar given through poster exhibition

Bhadohi News: पोस्टर प्रदर्शनी से डॉ. आंबेडकर के बारे में दी जानकारी

Tue, 29 Apr 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Information about Dr. Ambedkar given through poster exhibition
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती उत्सव पर चल रहे कार्यक्रम का सोमवार को समापन हुआ। चित्रकला विभाग में छात्र-छात्राओं ने पोस्टर-प्रदर्शनी के माध्यम से संविधान निर्माता के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. घनश्याम मिश्र ने कहा कि डॉ. आंबेडकर जीवन भर सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करते रहें। उन्होंने छात्र-छात्राओं के रचनात्मक प्रयास की सराहना भी की।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि डॉ. अभिमन्यु यादव ने कहा कि डॉ. आंबेडकर भारतीय संविधान के जनक एवं दलित उद्धारक थे।
डॉ. रोशन प्रसाद ने कहा कि चित्रकला हमारी अभिव्यक्ति का एक सशक्त माध्यम है, प्रदर्शनी में कुल 54 छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में अर्थशास्त्र विभाग प्रभारी डॉ. महेंद्र त्रिपाठी, गणित विभाग से डॉ. राहुल कुमार और संस्कृत विभाग से डॉ. ऊष्मा उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें पहला स्थान बीए तृतीय सेमेस्टर की तनु शुक्ला, द्वितीय स्थान बुशरा राज, तृतीय स्थान संयुक्त रूप से श्रेया मौर्य और सुनैना विश्वकर्मा रहीं। संचालन डॉ. ऋचा ने किया। इस मौके पर डॉ. अंशु बाला, डॉ. बाल्केश्वर प्रजापति, डॉ. अंजू वर्मा,. डॉ. आनंद कुमार, डॉ. अजय, डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed