फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ineligible card canceled: SDM

अपात्रों का कार्ड निरस्त करें: एसडीएम

Fri, 17 Jul 2020 04:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
Ineligible card canceled: SDM
ज्ञानपुर। एसडीएम कविता मीणा की अध्यक्षता में शुक्रवार को तहसील सभागार में लेखपाल और कानूनगो की बैठक हुई। एसडीएम ने सत्यापन कर अपात्रों के राशन कार्ड निरस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि पूर्व में राशन कार्ड बनते समय काफी लापरवाही बरती गई। इससे बड़ी संख्या में अपात्रों को गरीबों का कार्ड बन गया है। शासन के निर्देश पर ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्ड निरस्त करने के लिए कहा गया है। कार्ड के सत्यापन में लगे लेखपाल और कानूनगो किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें। जो अपात्र है, उसका कार्ड हर हाल में निरस्त होना चाहिए। किसी लेखपाल के खिलाफ शिकायत मिलेगी तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

तहसीलदार देवेंद्र यादव ने कहा कि पांच दिन के अंदर सभी गांवों में सत्यापन कार्य पूर्ण हो जाना जाए। इसमें किसी भी स्तर पर हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिनके पास जमीन, घर और गाड़ी है, उनके पास अंत्योदय कार्ड हो तो निरस्त करें। गांव के किसी पात्र का कार्ड बनाने के लिए आगे की कार्रवाई करें, जिससे सरकार की मंशा के अनुसार जरूरतमंदों तक योजना का लाभ पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed