फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Indian products are being delivered to the world through e-commerce

Bhadohi News: ई-कामर्स के जरिए दुनिया में पहुंचा रहे भारतीय उत्पाद

Sat, 04 May 2024 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Indian products are being delivered to the world through e-commerce
भदोही। यूरोपीय बाजारों में भी मंदी है। भारतीय कालीनों का अमेरिका के बार यूरोप ही सबसे बड़ा खरीदार है। इस समय सस्ते होने के कारण यूरोपीय बाजार में जूट के बने भारतीय हस्तशिल्पों की अच्छी मांग है। स्वीडन के आयातक समीर देओलालीकर ने यह बात बतायी। उनके ई-कामर्स प्लेटफार्म पर 190 से अधिक भारतीय लघु उद्यमी सूचीबद्ध हैं। ये केवल भारतीय उत्पादों को ही अपने ई-कामर्स प्लेटफार्म के माध्यम से वैश्विक बाजार में उपलब्ध कराते हैं।
विज्ञापन

देवलालीकर भारतीय मूल के नए उद्यमी हैं लेकिन स्वीडन की नागरिकता हासिल कर चुके हैं। पिछले दिनों वे भदोही में यहां के उत्पाद का जायजा लेने आए थे। उन्होंने कहा कि विश्व बाजार में सस्ते हस्तशिल्प उत्पादों की अच्छी मांग है। यूक्रेन-रूस, इस्राइल-हमास, ईरान-इस्राइल के बीच युद्ध के हालात ने काफी हद तक हस्तशिल्प के उत्पादों को प्रभावित किया है। देओलालीकर ने स्वीडन में कालीन, हस्तशिल्प और खिलौनों की बिक्री के लिए ई-कामर्स प्लेटफार्म शुरू किया है। वे अपने ई-कामर्स प्लेटफार्म पर केवल भारत के बने उत्पाद ही बेचते हैं। उन्होंने ज्यादातर लघु उद्यमियों को ही सूचिबद्ध किया है।
विज्ञापन

साफ्टवेयर इंजीनियर देओलालीकर ने बताया कि भारतीय मूल का होने के कारण वे अपने ई कामर्स प्लेटफार्म के माध्यम से भारतीय उत्पादों को ही बढ़ावा देते हैं। लघु उद्यमियों को विदेशों से आर्डर मिलने के बाद भी निर्यात के अड़चनों में नहीं पड़ना पड़ता है। वे कालीन की बिक्री में भी मददगार हैं। उनका यूरोप के 27 देशों के अलावा इंग्लैंड, नारवे, स्विटजरलैंड में काफी अच्छा बाजार बन चुका है। महज तीन साल में ही उनके यहां से छह गुना बिक्री बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed