फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Indian exporters should keep an eye on America-China trade war

अमेरिका -चीन व्यापार युद्ध पर नजर बनाए रखें भारतीय निर्यातक

Thu, 24 Sep 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Indian exporters should keep an eye on America-China trade war
भदोही। इन दिनों अमेरिका-चीन के बीच चल रहे व्यापार युद्ध पर भारतीय निर्यातकों की पैनी नजर है। भारतीय निर्यातकों को इस युद्ध का लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए। यदि अमेरिका चीन पर व्यापारिक प्रतिबंध लगाता है तो भारत को भारी लाभ मिल सकता है। ये बातें कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के चेयरमैन सिद्धनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय वस्त्र सचिव रवि कपूर के साथ हुए वर्चुअल सेमिनार में रखी।
विज्ञापन

बैठक का विषय था- अमेरिका में निर्यात हिस्सेदारी कैसे बढ़े। बैठक में विभिन्न निर्यात संवर्धन परिषदों के पदाधिकारी शामिल हुए। सीईपीसी चेयरमैन ने कहा कोरोना वायरस पनपने के बाद से अमरीका-चीन में जंग जैसे हालात हैं। अमरीका कई बार चीन पर आयात प्रतिबंध लगाने की धमकी दे चुका है। भारत सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। भारतीय निर्यातकों को अमेरिका की ओर से आने वाले किसी भी मांग के लिए तैयार रहना चाहिए। बताया कि कालीन निर्यातक किसी प्रकार का लाभ उठाने के लिए तैयार हैं। चेयरमैन ने यह भी बताया कि हालिया वर्चुअल फेयर में अमरीका की अच्छी भागीदारी हुई थी।
विज्ञापन

बैठक में केंद्रीय वस्त्र सचिव ने कहा कि हमें किसी भी स्थिति का लाभ उठाने के लिए हर समय तैयार रहना चाहिए। इसके लिए हमें अपने उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ साथ विभन्न ट्रेंड्स को भी ध्यान में रखना होगा। विशेष रूप चीनी उत्पाद और अमरीकी आयातकों की आवश्यकताओं को लगातार नजर बनाए रखनी होगी। वर्चुअल बैठक में संजय कुमार, उमेश गुप्ता, अल्पा मेवावाला, सुधीर मौर्य, योगेश गोयल, राजेश अग्रवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed