फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   India moving towards self-reliance in the field of defence: Baldutt Mishra

रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा भारत : बालदत्त मिश्र

Sun, 23 Jan 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
India moving towards self-reliance in the field of defence: Baldutt Mishra
रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़कर भारत तीनों सेनाओं का आत्मबल बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

ये बातें शनिवार को सुबह गोपीगंज के कठौता स्थित अपने पैतृक आवास पहुंचे अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर बालदत्त मिश्र ने कहीं। राज्यपाल को जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद डीएम आर्यका अखौरी, एसपी डॉ. अनिल कुमार ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। प्रोटोकाल में सुबह श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर कठौता पहुंचे बालदत्त मिश्र हम उम्र लोगों से मिलकर भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में देश सशक्त बना है। बीते समय में सेना और पुलिस के जवान रक्षा व सुरक्षा उपकरणों को लेकर चिंतित रहते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। आत्मनिर्भरता की देन है कि सेनाएं दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने में पीछे नहीं रहती हैं। आने वाले समय में और भी मजबूती मिलेगी। कुछ समय पैतृक आवास पर बिताने के बाद वह प्रयागराज की ओर रवाना हो गए। इस मौके पर एएसपी राजेश भारती, सीओ अशोक कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक अभिनव वर्मा, रत्नाकर मिश्र, श्रीकांत जायसवाल, सुधाकर मिश्र, दीनदयाल मिश्र, गोपाल मिश्र, रजनीश मिश्र, पंकज मिश्र, नागेश मिश्र, गीता मिश्र, सत्यम मिश्र, रमाकांत मिश्र, मंगलदेव मिश्र, राधाकृष्ण मिश्र, हीरा पंडित, दिनेश उमर, अभिषेक जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed