फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   India Carpet Expo will be held in Bharat Mandapam, booking started

Bhadohi News: भारत मंडपम में होगा इंडिया कार्पेट एक्सपो, बुकिंग शुरू

Tue, 28 Jan 2025 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
India Carpet Expo will be held in Bharat Mandapam, booking started
भदोही। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) ने 48वें इंडिया कारपेट एक्सपो की तिथियां घोषित कर दी है। चार दिवसीय एक्सपो मार्च में ना होकर 14 से 17 अप्रैल तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगा। तारीखों की घोषणा के साथ ही परिषद ने देश भर के कालीन निर्यातकों के लिए बुकिंग भी खोल दी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष केंद्र सरकार के भारत टेक्स के चलते इंडिया कारपेट एक्सपो को भारतटेक्स में समाहित कर लिया गया था लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

भारत टेक्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अवधारणा है। इसके चलते केंद्रीय वाणिज्य और वस्त्र मंत्रालय ने साफ तौर पर कह दिया है कि भारत टेक्स-2025 के डेढ़ महीने पहले और डेढ़ महीने बाद तक कोई आयोजन नहीं होगा। इसी को देखते हुए प्रत्येक वर्ष मार्च में होने वाले एक्सपो को इस बार सीईपीसी ने अप्रैल में करने की घोषणा की है। सीईपीसी साल मे दो बार, पहला मार्च में नई दिल्ली में और दूसरा अक्तूबर माह में भदोही में आयोजन करती आई है। सीईपीसी चेयरमैन कुलदीप राज वाटल ने कहा कि कारपेट एक्सपो विशुद्ध रूप से कालीन और कालीन से जुड़े उत्पादों को प्रमोट करता है। इसलिए कारपेट एक्सपो के प्रति न केवल भारतीय निर्यातकों बल्कि विदेशी खरीदारों का भी ज्यादा झुकाव रहता है। कहा कि बुकिंग शुरू हो चुकी है। सभी कालीन निर्यातकों को अलग से इसकी सूचना और स्टाल की कीमतें आदि सब साझा कर दी गई है। लोग यथा संभव अपने स्टॉल की बुकिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed