फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Indi alliance will win all 80 seats in the state: Akhilesh

इंडी गठबंधन प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतेगा : अखिलेश

Wed, 22 May 2024 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Indi alliance will win all 80 seats in the state: Akhilesh
ज्ञानपुर। भदोही लोकसभा में इंडिया गठबंधन से टीएमसी प्रत्याशी ललितेश पति त्रिपाठी के पक्ष में चुनावी जनसभा करने आए पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को नकारात्मक राजनीति करने वाली पार्टी है। इंडी गठबंधन देश को आगे ले जाना चाहता है जबकि एनडीए वाले देश को पीछे धकेलना चाहते हैं। उन्होंने प्रदेश की सभी 80 सीटों को जीतने का दावा किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग लूट और झूठ पर भरोसा करते हैं। बीते दस सालों की दिल्ली की इनकी सरकार ने लूट और झूठ बोलकर जनता को गुमराह किया है। इनकी हर बात झूठी और हर वादा झूठा निकला है। जनता ने इस बार चुनाव में इनका पूरा सफाया करने का मन बना लिया है। चुनाव सातवें चरण में पहुंचते-पहुंचते जनता का गुस्सा भी सातवें आसमान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

उन्होने कहा कि इंडी गठबंधन यूपी की 80 की 80 सीटों पर चुनाव जीतने जा रहा है। जिस तरह समुद्र मंथन हुआ था उसी तरह से अब संविधान मंथन हो रहा है। यह लोकसभा चुनाव बदलाव का चुनाव है। एक तरफ संविधान बदलने वाले और दूसरी तरफ संविधान बचाने वाले लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिल्ली वालों ने वैक्सीन के सर्टिफिकेट से प्रधान सांसद की फोटो ही गायब कर दी। गनीमत है कि मैंने वैक्सीन नहीं लगवाई। इस सरकार ने कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों को जबरदस्ती वैक्सीन लगवाई। इन्होंने वैक्सीन कंपनी वालों से चंदा वसूला है। इलेक्टोरेल बांड से चंदा वसूलने वालों की जनता ने बैंड बजाने की तैयारी कर ली है।
उन्होंने कहा भाजपा 400 का पार नारा देती है। इसका मतलब 543 में 400 निकालने पर जो बचता है वह उनका है। उनके हिस्से में केवल 143 सीटें बचेंगी। इसमें देश की 140 करोड़ जनता इन्हें 140 सीटें भी नहीं जीतने देगी। सुपर बेक्रिंग न्यूज सुनाते हुए कहा कि भदोही के बगल वाली सीट काशी नहीं क्योटो है। प्रधान सांसद अपनी क्योटो वाली सीट भी हारने जा रहे हैं। चुनाव जीतने के लिए वे चाहे दिन में टिके या रात। चुनाव हार रहे है क्योंकि अब उनके अपने लोग भी पराए हो गए हैं। योगी आदित्यनाथ को उल्टा-पुल्टा मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि इन्होंने डायल 100 का नाम बदलकर 112 कर दिया। कहा कि इस चुनाव में बीजेपी को इसलिए भी वोट नहीं देना है क्योंकि इन्होंने प्रचंड गर्मी में चुनाव करा दिया है।


बिस्किट के तरह खाद की बोरी से हुई चोरी
सपा मुखिया ने कहा कि दस सालों में किसी भी किसान की आय दुगुनी नहीं हुई। उल्टे डीएपी, यूरिया और कीटनाशक दवाइयां महंगी कर दी गई। इन्होंने 10 सालों में खाद की बोरी की चोरी की है। जिस तरह बिस्कुट का पैकेट धीरे-धीरे बड़ा से छोटा हो गया उसी तरह खाद की बोरी से पहले पांच किलो और फिर पांच किलो खाद कम कर दी गई। इनकी सरकार में केवल परीक्षा रद्द करती है। इससे सात लाख युवाओं का भविष्य अंधेरे में पड़ गया है।


यह रहे मौजूद
सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजन दुबे, आरिफ सिद्दकी, भदोही विधायक जाहिद बेग, प्रतापपुर विधायक बिजमा यादव, हंडिया विधायक हाकिम बिंद, राजेशपति त्रिपाठी, आप जिलाध्यक्ष अशोक यादव, विकास यादव, एमएलसी आशुतोष सिन्हा, डॉ. रमेश चंद बिंद, सोभनाथ यादव, अरूण मौर्या, संजय मौर्या, विनोद मिश्र, समरजीत यादव, असलम महबूब, रमापति यादव, धर्मेन्द्र मिश्रा पप्पू, गौरव कुमार, प्रदीप वियोगी, हसनैन अंसारी समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed