फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Increased melting un bhadohi

मौसम ने बदला मिजाज, बूंदाबांदी से बढ़ी गलन

Tue, 28 Jan 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Increased melting un bhadohi
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में मंगलवार को मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ गया। साढ़े आठ बजे के आसपास आसमान में अचानक बादलों की घेरेबंदी शुरू हुई और हल्की बारिश होने लगी। इससे सड़कें कीचड़ से सन गईं। उधर बर्फीली हवाओं के साथ ठंड में भी बढ़ोतरी हो गई।
विज्ञापन

जनवरी के शुरुआती दिनों से मौसम का मिजाज अक्सर बदल जा रहा है। एक-दो दिन बारिश के बाद मौसम साफ हो जाना और फिर बारिश का दौर आम बात हो गई है। करीब एक सप्ताह तक आसमान साफ रहने से दिन में धूप के साथ गर्मी और रात में ठंड हो गई थी। इससे लोगों को लगने लगा था कि ठंड अब कम हो रही है, लेकिन पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश का असर जिले में भी देखने को मिला। सोमवार की रात से आसमान में काले बादलों ने घेरेबंदी शुरू कर दी और मंगलवार को सुबह तक देखते ही देखते आसमान बादलों से ढंक गया। सुबह साढ़े आठ बजे ज्ञानपुर, गोपीगंज, भदोही समेत अन्य इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हो गई। कुछ इलाकों में हल्की से तेज बारिश होने से कीचड़ हो गया। मौसम में आए बदलाव से ठंड में इजाफा हो गया है। बूंदाबांदी संग तेज हवा चलने से खेतों में तैयार सरसों की फसल और आलू की फसलें भी गिर गईं। हालांकि इसका असर गिने-चुने क्षेत्रों में ही रहा। मौसम के तेवर देख किसान ओला पड़ने की आशंका को लेकर चिंतित हो उठे हैं।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि अरविंद सिंह ने कहा कि हल्की बूंदाबांदी का फसलों पर कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ेगा। गेहूं के लिए यह बूंदाबांदी फायदेमंद है। उन्होंने कहा कि अगर तेज हवा चलने संग ओले पड़े तो फसलों को काफी नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोदामों पर रखे अनाज भीगकर खराब
ज्ञानपुर। हल्की बूंदाबांदी से क्रय केंद्रों पर खुले में रखे अनाज भींग गए। गोदाम खाली होने की बाट जोह रहे ट्रकों में रखे अनाज भी बारिश की चपेट में आए, हालांकि बारिश तेज न होने से नुकसान हल्का ही हुआ। लेकिन, इससे गरीबों के हक का अनाज जहां बर्बाद हो रहा है, वहीं सरकारी पैसे का भी नुकसान हो रहा है। सुरियावां, गोपीगंज, जंगीगंज, भदोही समेत अन्य क्षेत्रों में स्थित क्रय केंद्रो पर सैकड़ो एमटी अनाज खुले में ही रखा गया है। पिछले दिनों हुई बारिश से केंद्र प्रभारी अलर्ट हो गए हैं लेकिन हल्की बारिश से ऊपर रखी बोरियां भींग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed