फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Increase student numbers by school festival

विद्यालय उत्सव से बढ़ाएंगे छात्र संख्या 

Sun, 27 Mar 2016 07:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Sun, 27 Mar 2016 07:02 PM IST
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में छात्रों की घटती संख्या से संबंधितों की चिंता बढ़ने लगी है। विद्यालयों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए स्कूलों में विद्यालय उत्सव और नामांकन मेला आयोजित किया जाएगा । 30 मार्च को सभी स्कूलों में विद्यालय उत्सव मनेगा, जबकि एक से 30 अप्रैल तक नामांकन मेला आयोजित किया गया है। इस साल कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए शासन स्तर से आठ लाख रुपये भेजे गए हैं।  
विज्ञापन


प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षणिक माहौल बेहतर बनाने के लिए सरकार हर साल करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन विद्यालयों की स्थिति बेहतर नहीं हो पा रही है। सभी सुविधाएं मिलने के बाद गत तीन साल से स्कूलों में बच्चों की संख्या घट रही है। विभागीय आंकड़ों पर गौर किया जाए तो तीन साल में बच्चों की संख्या करीब 20 हजार तक घट गई है। 2013-14 में बच्चों की संख्या जहां दो लाख 22 हजार थी, वहीं 2014-15 में एक लाख 91 हजार हो गई। 2015-16 में यह संख्या एक लाख 82 हजार पर आकर थम गई। स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए इस साल विद्यालय उत्सव और नामांकन मेला आयोजित किया गया है। नए शिक्षा सत्र के शुरू होने से पहले 30 मार्च को सभी प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक के अलावा कस्तूरबा विद्यालयों में विद्यालय उत्सव मनाया जाएगा। एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक नामांकन मेले आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

 जिला समन्वयक आरके सिंह ने बताया कि इस साल विद्यालय उत्सव और नामांकन मेले के लिए बजट भेजा गया है। प्रत्येक परिषदीय स्कूलों के लिए पांच-पांच सौ, 80 एनपीआरसी के लिए 2500 की दर से करीब दो लाख और छह बीआरसी और एक यूबीआरसी के लिए 70 हजार रुपये आवंटित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया गया है। 30 मार्च को विद्यालय उत्सव के दौरान अभिभावकों की उपस्थिति में बच्चों को मार्कशीट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed