{"_id":"658b274ad4038e57070c19cb","slug":"in-the-name-of-rebar-a-hand-pump-was-installed-at-the-house-of-a-loved-one-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-7119-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: रीबोर के नाम पर चहेतों के यहां लगा दिया हैंडपंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: रीबोर के नाम पर चहेतों के यहां लगा दिया हैंडपंप
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अभोली ब्लॉक के लोकमनपुर गांव में पंचायत भवन निर्माण और सामुदायिक शौचालय के संचालन में गड़बड़ी मिली है। डीपीआरओ के निरीक्षण में पता चला कि रीबोर के नाम पर चहेते पांच लोगों के यहां नया हैंडपंप लगा दिया गया। मामले में प्रधान और सचिव को 15 दिन में सुधार करने का अल्टीमेटम दिया गया। नोटिस जारी कर हिदायत दी गई कि अधूरे काम पूरे कराएं अन्यथा वित्तीय अधिकार सीज कर दिए जाएंगे।
लोकमनपुर गांव में विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत लंबे समय से हो रही है। जिस पर विभाग की तरफ से कई बार चेतावनी दी गई, लेकिन पंचायत भवन नहीं पूर्ण हो सका। गत दिनों जिला पंचायतराज अधिकारी राकेश कुमार यादव ने गांव में विकास कार्यों की जांच की। बताया कि गांव में पंचायत भवन मानक के अनुसार नही बना था। इसकी छत को तोड़कर दोबारा बनवाया गया। फिर भी तमाम कार्य अधूरे पड़े हैं। ग्राम प्रधान की ओर से सामुदायिक शौचालय का संचालन भी नहीं कराया जा रहा है। दरवाजे आदि टूट चुके हैं। शौचालय बदहाल है।
रीबोर के नाम पर पांच चहेतों के यहां नए हैंडपंप लगाने का मामला भी सामने आया है। बताया कि पंचायत भवन का निर्माण पूरा कराने, सामुदायिक शौचालय का संचालन सुचारू करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। इसके बाद भी काम पूरा न होने पर ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार को सीज कर पंचायत सचिव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह औराई के सरई मिश्रानी गांव में सामुदायिक शौचालय बंद मिला। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि महीने-महीने शौचालय बंद रहता है। यहां केयरटेकर भी नहीं आता। प्रधान की उदासीनता से लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पाता। ग्राम प्रधान ने कहा कि सामुदायिक शौचालय में कुछ लोग जानबुझकर गंदगी फैलाते हैं। इससे काफी दिक्कत होती है।