फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   In the changing season, patients of cold cold are increasing

बदलते मौसम में सर्दी जुकाम के बढ़ रहे मरीज

Tue, 16 Nov 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
In the changing season, patients of cold cold are increasing
ज्ञानपुर। ठंड धीरे धीरे बढ़ती जा रही है। इसमें थोड़ी सी लापरवाही से लोग बीमार हो रहे है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 600 से 700 मरीज इलाज के पहुंच रहे है। इसमें सबसे अधिक मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार कोल्ड डायरिया के हैं। डेंगू, मलेरिया के मरीजों से राहत मिलने के बाद शरीर में दर्द, सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी कोल्ड डायरिया लोगों की सेहत बिगाड़ रहा है। इससे मरीजों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ रहा है। जिसकी वजह से तीमारदार भी परेशान हो रहे हैं। सर्दी, जुकाम, बुखार के प्रति सावधानियां न बरतने की वजह से जिला अस्पताल में प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में पुरानी बाजार निवासी शेरा (19) शांति देवी (35), अनूप कुमार पांडेय (32) बर्फा देवी (70) संध्या (5) अर्जुन (6), अंशू (5) इलाज के लिए पहुंचे। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल के डॉ. माधव बरनवाल ने बताया है कि छत पर रखे पानी के टंकी का इस्तेमाल सुबह के समय नहीं करना चाहिए। इससे सर्दी, जुकाम की बढ़ने की संभावना अधिक हो जाती है। सुबह उठते ही फुल गर्म कपड़े पहने। इस दौरान जरा सी लापरवाही सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। ठंडे पानी, आइसक्रीम का सेवन अब किसी भी कीमत पर न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed