{"_id":"61d09c436702da3e746c695e","slug":"in-the-assembly-elections-28733-voters-will-cast-their-votes-sitting-at-home-bhadohi-news-vns63122043","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव में 28733 मतदाता घर बैठे डालेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव में 28733 मतदाता घर बैठे डालेंगे वोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव को लेकर अभी आदर्श आचार संघिता भले ही लागू नहीं की गई है, लेकिन निर्वाचन विभाग अपनी तैयारी में जुटा हुआ है। ताकि चुनाव की तिथि घोषित होते ही क्रियान्यवन किया जा सके। कोरोना संक्रमण की आशंकाओं के बीच हो रहे चुनाव को देखते हुए पूरी सतर्कता बरती जा रही है। सोशल डिस्टेसिंग का पालन हो, किसी को संक्रमण की वजह से परेशान न होना पड़े इसलिए इस बार खास इंतजाम किए जा रहे हैं। पहली बार दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को घर से मतदान करने का मौका दिया जाएगा। इस नई व्यवस्था से जिले के करीब 28733 मतदाताओं को लाभ मिलेगा।
जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस बार जिले के सभी मतदेय स्थलों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए चुनाव कराना है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची का प्रकाशन भी जल्द ही होगा। इसकी तैयारियां की जा चुकी है। जिले में दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाता चिन्हित किए जा रहे हैं। विभिन्न तरह के कुल 9498 मतदाता दिव्यांग हैं। इसी क्रम में जिले मेें बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या (60 साल और उससे अधिक) एक लाख 70 हजार से ज्यादा हैं। हालांकि घर से मतदान पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान अस्सी साल से अधिक उम्र वाले मतदाता करेंगे। इनकी संख्या 19235 है। इस तरह से दिव्यांग और 80 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 28733 है। अभी अंतिम प्रकाशन तक कुछ संख्या बढ़ सकती है।
जिले में सबसे ज्यादा मतदाताओं की संख्या युवाओं की है। निर्वाचन कार्यालय से मिले आंकड़ों पर गौर करें तो 18 से 19 वर्ष के मतदाता 16074 हैं, जबकि 20 से 29 आयु वर्ग के 246637 मतदाता हैं। 30 से 39 उम्र के तीन लाख 45 हजार 319, 40 से 49 आयु वर्ग के दो लाख 37 हजार475 व 50 से 59 साल के बीच वाले मतदाताओं की संख्या एक लाख 76 हजार 84 मतदाता हैं। इसी तरह 60 साल से 69 साल की उम्र के एक लाख दो हजार 114, 60 से 79 आयु वर्ग के 49505, 80 से 89 उम्र के 15499, 90 से 99 उम्र के 3415 मतदाता हैं। जिले में सौ साल से अधिक के भी 321 मतदाता हैं।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए जिले केे 10 जोन ओर 70 सेक्टर में बांटा गया है। मतदान कराने के लिए मतदान कार्मिकों, पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण देने के लिए मास्टर ट्रेनर भी तैनात कर लिए गए हैं। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने सभी अधिकारियों को सतर्क कर दिया है। कहा है कि अपनी-अपनी जिम्मेदारी के अनुसार तैयार रहें। आदर्श आचार संघिता लगते ही जगह-जगह लगे बैनर, पोस्टर हटाए जाएंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कुमुद श्रीवास्तव ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाता यानी 80 साल से अधिक के मतदाता घर से मतदान करेंगे। इसके लिए पोस्टल बैलेट का इस्तेमाल किया जाएगा। मतदान के लिए जल्द ही टीम बनायी जाएगी। तैयारी चल रही है।