फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   In the absence of ENT surgeon, audiologist used to treat patients, OPD was locked

Bhadohi News: ईएनटी सर्जन की अनुपस्थिति में ऑडियोलाजिस्ट करता था इलाज, ओपीडी में लगा ताला

Tue, 03 Sep 2024 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
In the absence of ENT surgeon, audiologist used to treat patients, OPD was locked
बलिया। जिला अस्पताल में सीडीओ के निरीक्षण के बाद बदलाव नजर आने लगा है। ईएनटी सर्जन की अनुपस्थित में ओपीडी में बैठकर आडियोलाजिस्ट द्वारा मरीजों का इलाज करने की शिकायत पर सीएमएस ने ओपीडी में ताला लगवा दिया है। मंगलवार को नाक, कान, गर्दन की परेशानी लेकर आने वाले मरीज भटकते नजर आए। मरीजों द्वारा सीएमएस से शिकायत करने पर मरीजों का इलाज फिजिशियन ने किया।
विज्ञापन

ईएनटी सर्जन डा. प्रमोद कुमार लंबे समय से गैर हाजिर हैं। उनके न रहने पर ओपीडी में आडियोलाजिस्ट मरीजों का इलाज व जांच कर महंगी दवा व इंजेक्शन लिखता था। सीडीओ ओजस्वी राज के औचक निरीक्षण के दौरान आडियोलाजिस्ट द्वारा मरीजों का इलाज करने का मामला आने पर फटकार लगाई थी। मामले को गंभीर देख अस्पताल प्रशासन ने ईएनटी सर्जन की ओपीडी में ताला लगवा दिया। नाक, कान, व गर्दन की परेशानी वाले मरीजों को फीजिशियन से दिखलाने की सलाह दी है। इस बाबत सीएमएस डा. सुजीत यादव ने कहा कि मरीजों की शिकायत मिलने पर ओपीडी बंद कर दी गई है। ईएनटी सर्जन न आने तक फिजिशियन मरीजों को देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed