{"_id":"6a3d820a11296e66020cc824","slug":"in-suriyawan-an-animal-was-hit-with-a-spear-its-stomach-was-pierced-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-144929-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सुरियावां में पशु को मारा भाला, पेट रे आर-पार हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सुरियावां में पशु को मारा भाला, पेट रे आर-पार हुआ
विज्ञापन
सुरियावां। नगर के पुरानी बाजार वार्ड नंबर 10 में अज्ञात लोगों ने एक मेवेशी को भाला से मार दिया है। भाला बैल के पेट से आर-पार हो गया, जिससे उसकी हालत गंभीर है। घटना के बाद इलाके में तनाव है। विश्व हिन्दू परिषद समेत अन्य हिंदू संगठन के लोगों ने आक्रोश जताया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
सुरियावां के पुरानी बाजार वार्ड नंबर 10 में हुई। हमलावरों ने एक बैल पर भाला से हमला किया। भाला सीधे बैल के पेट में घुसा और दूसरी तरफ निकल गया। इस क्रूरतापूर्ण कृत्य से स्थानीय लोगों में भय और गुस्सा है। बैल की स्थिति पर पशु चिकित्सकों की टीम निगरानी कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ता मौके पर पहुंच अमानवीय कृत्य पर आक्रोश व्यक्त किया। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। सुरियावां प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विहिप के जिला सहमंत्री राजेश चंद दुबे की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की सीसीटीवी आदि के माध्यम से जांच की जा रही है। हमला किसने किया है। उसकी तलाश की जा रही है।