{"_id":"5908e0504f1c1b064644121a","slug":"in-road-accident-one-died-and-four-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल
अमर उजाला ब्यूराो/भदोही
Updated Wed, 03 May 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र में मंगलवार को अलग-अलग हुईं तीन सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक मिर्जापुर के कछवां थाने के सरावां गांव का निवासी है। घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया जबकि मृत युवक का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे मिर्जापुर के कछवां थाना के सरावां निवासी दीनानाथ पाल (35) अपनी बाइक से इलाहाबाद किसी काम के लिए जा रहे थे। कान में ईयरफोन लगाकर बाइक चला रहे दीनानाथ की बाइक चौराहे पर पहुंचते ही असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। सिर में गंभीर चोट लगने से दीनानाथ की मौके पर ही मौत हो गई।
इसी तरह करीब साढ़े 11 बजे कोठरा के पास बोलेरो की चपेट में आने से खमरिया के पकरी निवासी रजनीश कुमार (22) घायल हो गया। बोलेरो सवार लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। वह बाबूसराय से खमरिया लौट रहा था। सूचना मिलने के बाद परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। तीसरी घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई। औराई चौराहे से कुछ दूर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कछवां बाजार निवासी किताबुद्दीन, एजाज और सहाबुद्दीन घायल हो गए। तीनों एक ही बाइक पर बैठे थे। 108 एंबुलेंस से तीनों को सीएचसी औराई में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद तीनों को छोड़ा गया।