फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   In front of the groom and the baraatis in the mandap, the young man filled the bride's demand

Bhadohi News: मंडप में दूल्हे और बराती के सामने युवक ने भर दी दुल्हन की मांग

Thu, 11 Jul 2024 02:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
In front of the groom and the baraatis in the mandap, the young man filled the bride's demand
वहिदानगर (भदोही) । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात मंडप में बैठी दुल्हन की एक युवक ने दूल्हे और बराती के सामने ही मांग भर दी। युवक की हरकत से नाराज बरात बिना शादी के लौट गई। मांग भरने वाला युवक दुल्हन का रिश्तेदार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोईरौना थाना क्षेत्र के सीमावर्ती एक गांव में जौनपुर जिले के मुंगरा बादशाहपुर रामचौकी निवासी निलेश बिंद बरात लेकर आए थे। गाजे-बाजे के साथ दुल्हन के घर पहुंची बरात के बाद द्वारचार और जयमाल का कार्यक्रम शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ। देर रात वर-वधू पक्ष के लोगों के बीच दुल्हन मंडप में आई और शादी की औपचारिकताएं पूरी की जाने लगीं।
विज्ञापन

इसी बीच मिर्जापुर निवासी दुल्हन का रिश्तेदार बीच मंडप में ही दुल्हन की मांग भरने लगा। यह दृश्य देख मंडप में बैठा हर कोई भौच्चक रह गया। लड़की पक्ष के लोगों ने युवक को तत्काल वहां से मारपीट कर भगा दिया। दूसरी तरफ यह कृत्य देख दूल्हा समेत बरात पक्ष के लोग नाराज हो गए। काफी समझाने बुझाने के बाद भी वे किसी भी शादी करने के लिए तैयार नहीं हुए। जिसके बाद बरात लौट गई। मामले को लेकर पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की बातें हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed