फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   In due course, talent will shine on the national stage.

Bhadohi News: कलांतर से राष्ट्रीय मंच पर चमकेगी प्रतिभा

Fri, 31 Jul 2026 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
In due course, talent will shine on the national stage.
जिले के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को अपनी कलात्मक प्रतिभा राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर कलांतर-2026 कला महोत्सव के माध्यम से मिलेगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के लिए 15 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकरण किए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर जिले के सभी बोर्डों के माध्यमिक विद्यालयों में प्रतियोगिता का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों तक योजना की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए जीआईसी के प्रधानाचार्य को जिला और राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को ब्लॉक स्तर का नोडल अधिकारी बनाया गया है। कलांतर आर्ट फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय कला महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच और कलात्मक कौशल को प्रोत्साहित करना है। इच्छुक विद्यार्थी संस्था की अधिकृत वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कर अपनी प्रविष्टि भेज सकते हैं। चयनित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों से सीखने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed