फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   In Bhadohi, the highest number of names removed from the voter list is 64,362, while in Aurai, the lowest is 45,195.

Bhadohi News: भदोही में सबसे ज्यादा 64362, औराई में सबसे कम 45195 मतदाताओं के कटे नाम

Wed, 07 Jan 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
In Bhadohi, the highest number of names removed from the voter list is 64,362, while in Aurai, the lowest is 45,195.
ज्ञानपुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया के बाद मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेष कुमार ने मतदाता सूची की अनंतिम सूची को जारी कर दिया है। इसमें दो लाख छह हजार मतदाताओं का नाम कट गया। अब 12 लाख 33 हजार से घटकर मतदाताओं की संख्या 10 लाख 27 हजार हो गई है, हालांकि किन्ही कारणवश छूटे वोटरों को छह फरवरी तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका मिलेगा। सबसे अधिक भदोही विधानसभा में 64362 में नाम कटा है। वहीं ज्ञानपुर में 53067 और औराई में 45195 मतदाताओं का नाम कटा है।
विज्ञापन

मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेष कुमार ने पत्रकार वार्ता में एसआईआर के बाद मतदाता सूची को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावली में कुल 10 लाख 27 हजार चार मतदाता पंजीकृत हैं। इसमें 5,56,580 पुरुष, 4,70,371 महिला और 53 थर्ड जेंडर शामिल हैं। इसमें वरिष्ठ मतदाताओं की संख्या 6320 है। इसमें 2722 पुरुष एवं 3598 महिला हैं। युवा मतदाताओं की संख्या 2604 और दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 12 हजार 731 है। जिसमें 8208 पुरुष और 4521 महिला हैं। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की गणना अवधि में बीएलओ द्वारा 43 हजार 696 मतदाता नो मैपिंग की श्रेणी में चिह्नित किए गए हैं। इसमें भदोही विधानसभा में 16 हजार 680, ज्ञानपुर में 11 हजार 701 और औराई में 15 हजार 315 मतदाता शामिल हैं। जो कुल मतदाताओं का 3.54 प्रतिशत है। जिले में कुल 705 मतदान केंद्र हैं। जिसमें भदोही में 241, ज्ञानपुर में 236, औराई में 228 है। कुल मतदेय स्थलों की संख्या 1404 हैं।
विज्ञापन


छह जनवरी से छह फरवरी तक लिए जाएंगे दावा-आपत्ति
जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि छह जनवरी से छह फरवरी तक दावा आपत्ति का समय निर्धारित किया गया है। किन्ही कारण से जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है। वह फॉर्म-6 ऑनलाइन/ऑफलाइन भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकेंगे। दावा आपत्ति निस्तारण के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन छह मार्च को किया जाएगा। बताया कि 11 जनवरी को सभी मतदेय स्थलों पर बीएलओ मतदाता सूची पढ़कर सुनाएंगे। इससे पहले जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों संग बैठक कर मतदाता सूची की हॉर्डकापी सभी को उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों में एक नजर
विधानसभा : कुल मतदाता : एसआईआर के बाद : नो मैपिंग मतदाता
भदोही : 443116 : 362074 : 16680
ज्ञानपुर : 403582 : 338814 : 11701
औराई : 386626 : 326116 : 15315
कुल : 1233324 : 1027004 : 43696
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed