फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   In 2015-16 to 17.79 million budget unanimously

वर्ष 2015-16 का 17.79 लाख का बजट भी सर्वसम्मति से पास

Mon, 15 Jun 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Mon, 15 Jun 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
In 2015-16 to 17.79 million budget unanimously
 सूची में कुछ राजनीतिक लोगों के नाम देखकर लोगों ने कहा कि कालीन उद्योग से जुड़ी योजनाओं में कालीन उद्यमियों का ही शामिल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन



बैठक में केंद्र सरकार से जुड़ी योजनाओं में उद्योग के पिछड़ने का कई प्रतिनिधियों ने सवाल उठाया। इसके लिए पहल करने के लिए एकमा पूर्व अध्यक्ष रवि पटौदिया को संयोजक मनोनीत किया गया।

 बैठक में वर्ष 2015-16 का  17.79 लाख का बजट भी सर्वसम्मति से पास किया गया। वार्षिक बैठक में सबसे पहले कुछ लोगों ने कारपेट एक्सपो मार्ट सोसाइटी के गठन पर अध्यक्ष विनय कपूर से जवाब मांगा।
विज्ञापन


अब्दुल हादी अंसारी ने कहा कि उद्योग के कार्यों को छिपा कर नहीं किया जाना चाहिए। मार्ट सासाइटी में कौन लोग शामिल हैं उनके नाम सार्वजनिक किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस पर पदाधिकारियों द्वारा अनभिज्ञता जताने पर उन्होंने सूची लहराते हुए पढ़ कर लोगों को सुनाया। उन्होंने कहा कि सूची में उद्योग के अनुभवी लोगों को ही शामिल किया जाना चाहिए।

सदस्यों ने केंद्र सरकार से उद्योग को अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने का सवाल उठाया गया। उमेश शुक्ल ने ध्यानाकर्षित किया कि टर्की मामले में खास सफलता नहीं मिली। इसके अलावा इंट्रेस्ट सबवेंशन, लाईसेंस, सेवा कर मामलों में अपेक्षाकृत सहयोग नहीं मिल सका है। एकमाध्यक्ष विनय कपूर ने इसमें अपनी असफलता स्वीकारी और माना कि हम लोगों को सीईपीसी से अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। इस पर रवि पटौदिया को संयोजक बनाकर पहल करने की रणनीति तय की गई। बैठक में मानद सचिव तनवीर हुसैन ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। जिसके उपरांत वर्ष 2015-16 का बजट प्रस्ताव पढ़कर सुनाया गया जिसे ध्वनिमत से स्वीकृत किया गया। बैठक में हाजी नसरुल्लाह अंसारी, पियूष बरनवाल, शिवसागर तिवारी, शमीम अंसारी, ओएन मिश्र बच्चा, राजाराम गुप्ता, तनवीर हुसैन, तिलकराज खन्ना, जेपी गुप्ता, एचएन मौर्य, रजा खां, अश़फा़क अंसारी, पियूष बरनवाल, हाजी शाहिद हुसैन, सीए केपी दूबे, नीरज गुप्ता, रामचन्द्र गुप्ता, अभिषेक केशरी, असलम महबूब, अरशद वजीरी, आनंद जायसवाल, आरके बोथरा आदि ने विचार व्यक्त किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed