फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Important contributions of great men in the establishment of an equitable society

समतामूलक समाज की स्थापना में महापुरुषों का अहम योगदान

Mon, 01 Mar 2021 05:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 05:34 PM IST
विज्ञापन
Important contributions of great men in the establishment of an equitable society
ज्ञानपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू पारसनाथ मौर्य की 11वीं पुण्यतिथि सोमवार को गरीब दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान किशनदेवपुर-महावीर स्थित बाबू पारसनाथ मौर्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। वक्ताओं ने कह ाकि समतामूलक समाज की स्थापना में महापुरुषों का अहम योगदान है।
विज्ञापन

इस मौके पर कमला शंकर महतो ने कहा कि पारसनाथ मौर्य स्वतंत्रता आंदोलन और जनपद सृजन में जो योगदान दिया है उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। वह एक ऐसे समाजवादी विचाराधारा के व्यक्ति थे अपने कार्यों को छोड़कर गरीबों, मजदूरों, किसानों की समस्याओं का समाधान कराने में पूरा समय व्यतीत कर देते थे। इस मौके पर कहा कि ऐसे प्रतिभा के धनी और अंग्रेजी हुकूमत से लोहा लेने वाले पुरुष के विचार धाराओं को अपनाने से समतामूलक समाज की स्थापना कर उपेक्षात्मक शक्तियों को मात दिया जा सकता है। कुंवर प्रमोदचंद मौर्या ने बाबूजी के अधूरे सपने को साकार करने के लिए उपस्थित लोगों को संघर्ष करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर हृदय नारायण प्रजापति, मो.आरिफ सिद्दीकी, यशवंत यादव, राजेश एस बिंद, प्रदीप मौर्य, राजमणि मौर्य, राजेंद्र यादव, बिंदु सरोज, गामालाल यादव, मो.मजीद अंसारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed