फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Illegal vendors are selling water bottles in trains right in front of GRP

Bhadohi News: जीआरपी के सामने ही ट्रेनों में पानी की बोतल बेच रहे हैं अवैध वेंडर

Sat, 28 Jun 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Illegal vendors are selling water bottles in trains right in front of GRP
जिले के रेलवे स्टेशनों पर पेयजल संसाधनों की बदहाली का फायदा अवैध वेंडर उठा रहे हैं। जीआरपी के सामने अवैध वेंडर धड़ल्ले से ट्रेनों में लोकल पानी की बोतलें बेचते हैं। वहीं स्टेशन पर मौजूद वेंडर देखते ही रह जाते हैं।
विज्ञापन

जिले में ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन, भदोही, सुरियावां, ममहर और माधोसिंह रेलवे स्टेशन हैं। इसमें ज्ञानपुर रोड और भदोही रेलवे स्टेशनों पर सबसे अधिक पैसेंजर गाड़ियों का ठहराव होता है। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर हर दिन 14 पैसेंजर ट्रेनें रूकती हैं।
विज्ञापन

यहां सुबह से ही अवैध वेंडरों का जमावड़ा हो जाता है। रेलवे के नियमों के अनुसार स्टेशनों पर यात्रियों को रेल नीर बेचने का निर्देश है। रेलनीर अन्य पानी की बोतल से पांच रुपये सस्ता होता है। ट्रेन के रूकते ही अवैध वेंडर चढ़ जाते हैं। जीआरपीकर्मी भी उन्हें नहीं टोकते हैं। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर दो वेंडरों ने दुकान खोली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों हर माह 25-25 हजार रुपये रेलवे को किराया देते हैं। रेलवे स्टेशन पर दुकान लेने वाले पिंटू चौरसिया और सुरेश गुप्ता ने बताया कि उनकी दुकान पर रेलनीर की बोतलें रखी रहती हैं। ट्रेन के आने के बाद अवैध वेंडर पहले ही ट्रेनों में चढ़कर लोगों को पानी बेचना शुरू कर देते हैं। वे मनमाने यात्रियों को 20 रुपये में पानी की बोतल बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed