फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Illegal vehicle stand running under the nose of officers

Bhadohi News: अफसरों के नाक के नीचे चल रहे अवैध वाहन स्टैंड

Sat, 27 May 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Illegal vehicle stand running under the nose of officers
मुख्यमंत्री के आदेश को लेकर अफसर संजीदा नहीं हैं। कालीन नगरी के अलग-अलग नगरों में अवैध वाहन स्टैंड के खिलाफ ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। अफसर जानते हुए भी अनजान बने हैं।
विज्ञापन

ज्ञानपुर नगर में रोडवेज परिसर में स्टैंड बनाया गया है। इसके अलावा दुर्गागंज तिराहा, नथईपुर तिराहा, काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के समीप अवैध वाहन स्टैंड बनने से नागरिकों और दुकानदारों को काफी परेशानी होती है। पुलिस और यातायात विभाग कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करती है। दुर्गागंज तिराहे के समीप आड़े-तिरछे ऑटो खड़े होने से आए दिन जाम की हालत हो जाती है। शादी-विवाह के सीजन में स्थिति और भी विकट बन जाती है। इसी तरह भदोही नगर के इंदिरा मिल चौराहे पर वाराणसी जाने के लिए और ज्ञानपुर रोड के छेड़ीबीर में प्रयागराज जाने के लिए यात्री साधन पकड़ते हैं। दोनों स्थानों पर अवैध वाहन स्टैंड है। गोपीगंज नगर में मुख्य चौराहे के पास अक्सर ही ऑटो चालक वाहन खड़ा कर सवारी भरने लगते हैं। इससे कई बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। बीच-बीच में इसे लेकर अभियान तो चलाया जाता है, लेकिन उसका असर भी इनपर नहीं होता। खमरिया, घोसियां और सुरियावां में भी अवैध स्टैंड से वाहनों का आना-जाना होता है। इससे राहगीरों को तो परेशानी होती ही है। व्यापारियों का व्यापार भी प्रभावित होता है। इस संबंध में यातायात निरीक्षक शशिकांत यादव ने कहा कि हर दूसरे-तीसरे दिन ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाता है। जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed