फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Illegal recovery on free motorboat, video viral

नि:शुल्क मोटरबोट पर अवैध वसूली,वीडियो वायरल

Wed, 10 Aug 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Illegal recovery on free motorboat, video viral
गोपीगंज। रामपुर गंगा घाट पर चलवाए जा रहे नि:शुल्क मोटरबोट पर अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने पर लोक निर्माण विभाग ने मामले की जांच कराने की बात कहीं है। रामकृष्ण, मेवालाल, हीरालाल, नन्हकू, कन्हैयालाल ने बताया कि पीपा पुल को तोड़ने के बाद से विभाग ने रामपुर और धनतुलसी गंगा घाट पर नि:शुल्क गंगा घाट पर नि:शुल्क मोटरबोट से यात्रियों को आर-पार कराने की सुविधा दी गई है। मोटरबोट का टेंडर लेने वाले ठेकेदार स्वयं जिम्मेदारी न संभालकर स्थानीय घाटों के नाविकों से जिम्मेदारी दी गई है। जो मोटरबोट लेकर जब बीच गंगा में पहुंचते है तब गंगा उतराई के नाम पर वसूली शुरु कर दी जाती है। जब इसका विरोध किया जाता है तब तरह-तरह की बातों से शर्मसार करने पर शुल्क देना विवशता बन जाती है। अवैध वसूली न रुकने पर विरोध-प्रदर्शन भी किया जाएगा। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एसबी राव ने कहा कि मामले की जानकारी हुई है। अवर अभियंताओं से जांच कराकर टेंडरधारक के खिलाफ नोटिस जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed