फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Illegal liquor factory busted, two in custody

अवैध शराब फैक्टरी का भंडाफोड़, दो हिरासत में

Sat, 19 Sep 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Illegal liquor factory busted, two in custody
सुरियावां के कनकपुर में बरामद अवैध शराब। - फोटो : BHADOHI
सुरियावां। थानाक्षेत्र के कनकपुर मड़ई गांव में शुक्रवार की रात में पुलिस और आबकारी विभाग ने छापा मार कर अवैध शराब फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब, रैपर, उपकरण बरामद हुआ। महिला समेत दो को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को पुलिस सुरियावां नगर में वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। उसी दौरान एक स्कार्पियो की तलाशी लिया तो उसमें अवैध शराब बरामद हुआ। चालक विकास सोनकर निवासी चील्ह मिर्जापुर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो कनकपुर मड़ई गांव में शराब बनाने का खुलासा हुआ। उसके बाद पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने गांव में छापा मारकर एक घर से अवैध शराब, रैपर, खाली शराब की बोतल के कई बंडल, कई जरकिन में ओपी (शराब बनाने का केमिकल), ढक्कन सील करने वाली दो मशीनें, सैकड़ों ढक्कन, दो मोटरसाइकिल, भारी मात्रा में खाली कैरेट, एक ट्रैक्टर बरामद हुआ। पूछताछ में एक महिला को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। मौके से जो शराब का रैपर मिला है वह हूबहू सरकारी शराब की दुकान पर मिलने वाली बोतल से मिल रहा था।
विज्ञापन

टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार, सब इंस्पेक्टर शिवशंकर सिंह, जिला आबकारी अधिकारी आरपी चौहान, आबकारी निरीक्षक पवन कुमार मिश्रा,अमित दुबे, संजय श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, केडी मिश्रा आदि रहे। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने कहा कि महिला समेत दो को गिरफ्तार किया गया है। अभी पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed