{"_id":"5f20609d8ebc3e638f566d08","slug":"illegal-encroachment-will-be-removed-from-the-historic-pond-of-godhana-bhadohi-news-vns53844681","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोधना के ऐतिहासिक तालाबा से हटेगा अवैध अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोधना के ऐतिहासिक तालाबा से हटेगा अवैध अतिक्रमण
विज्ञापन
ज्ञानपुर। डीघ विकास खंड के गोधना गांव स्थित ऐतिहासिक तालाब को अतिक्रमणमुक्त कराया जाएगा। राजस्व अधिकारियों की पैमाइश पर तालाब की जमीन पर भारी-भरकम कब्जा मिला है। तालाब की जमीन पर अतिक्रमण करने वाले 32 लोग चिह्नित किए गए हैं। प्रशासन जल्द ही कार्रवाई करने की तैयारी में है।
पिछले कई महीनों से शिकायतकर्ता डीएम, एडीएम और एसडीएम को शिकायती पत्र देकर आधा दर्जन से अधिक तालाब खाते में दर्ज जमीन पर अवैध ढंग से किए गए अतिक्रमण को हटवाने की मांग कर रहे हैं। इस बीच गत दिनों ज्ञानपुर तहसील के अधिकारियों ने सरकारी जमीन की पैमाइश कराई। नवधन में वहिदानगर पावर हाउस के सामने चर्चित जमीन की पैमाइश के बाद गोधना और अन्य गांवों में हुए अतिक्रमण पर प्रशासन हथौड़ा चलाने की तैयारी में जुट गया है। आरोप है कि नवधन, गोधना, सुधवैं और मैलौना गांवों में तैनात रहे हलका लेखपाल, राजस्व निरीक्षकों ने प्रभावशाली लोगों के साथ मिलीभगत कर मनमाने ढंग से अतिक्रमण करा दिया। मामला ऊपर तक पहुंचा तो सबसे पहले लेखपालों ने अपने-अपने तैनाती स्थलों से स्थानांतरण कराकर पिंड छुड़ा लिया। तहसीलदार देवेंद्र यादव ने कहा कि गोधना गांव में राजमार्ग से सटे ऐतिहासिक तालाब की पैमाइश कराकर 32 अतिक्रमणकारियों को चिह्नित किया जा चुका है। थाने में केस दर्ज कराकर ढाबा, दुकान, पक्के मकान आदि बनाकर किया गया अतिक्रमण भी हटवाया जाएगा।