{"_id":"622ceb53c30c0c25bd5f573c","slug":"illegal-cultivation-of-opium-caught-in-bhadohi-two-sued-bhadohi-news-vns642952378","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही में पकड़ी गई अफीम की अवैध खेती, दो पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में पकड़ी गई अफीम की अवैध खेती, दो पर मुकदमा
विज्ञापन
भदोही जिले के उधवा माफी गांव में चोरी छिपे अफीम उगाई जा रही थी। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स सेल की गाजीपुर व लखनऊ की टीम ने छापा मार कर अफीम की अवैध तरीके से खेती किए जाने का खुलासा किया। मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। यहां करीब एक बीघा क्षेत्रफल में लहसुन के पौधों के बीच खेती हो रही थी।
आरोप है कि उधवा माफी गांव निवासी अछैवर मौर्या व राजेंद्र मौर्या ने अपने खेतों में अवैध तरीके से अफीम के पौधे लगाए थे। नारकोटिक्स सेल को इसकी गोपनीय सूचना मिली। शुक्रवार को दिन में लखनऊ और गाजीपुर की टीम उधवामाफी गांव में अछैवर मौर्या और राजेंद्र मौर्या के खेत पर पहुंची तो दोनों आरोपी गांव से फरार हो गए। जांच में टीम को करीब एक बीघा क्षेत्रफल में लहसुन की खेती के बीच अफीम के कई पौधे लगे मिले। पहचान के बाद टीम ने पौधों का सैंपल लिया इसके बाद सारे पौधों को नष्ट करा दिया। क्षेत्रीय लेखपाल के माध्यम से खेत की पहचान करायी गई। उसी आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। शनिवार को केंद्रीय ब्यूरो नारकोटिक्स सेल गाजीपुर के इंस्पेक्टर केके श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ इस मामले को न्यायालय में प्रस्तुत करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर टीम ने जांच की तो पता चला कि उधवा माफी में दो लोगों के यहां अवैध तरीके से अफीम की खेती की गई है। उसे नष्ट करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि करीब एक बीघा में लहसुन आदि के बीच अफीम के पौधे लगे मिले थे। आरोपी फरार हो गए हैं। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।