फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   IICT Campus will now be Eat Right Campus

Bhadohi News: आईआईसीटी कैंपस अब होगा ईट राईट कैंपस

Sat, 17 Jun 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
IICT Campus will now be Eat Right Campus
नगर स्थित केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय द्वारा संचालित भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) को ईट राईट कैंपस घोषित किया गया है। पिछले दिनों भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की टीम ने संस्थान का दौरा कर कैंपस में खान-पान व्यवस्था का जायजा लिया था। इसके बाद यहां के मेस, कैंटीन संचालकों तथा छात्रों को बकायदा प्रशिक्षित कर कैंपस को ईट राईट कैंपस घोषित किया। टीम के सदस्यों ने संस्थान के अंदर मिलने वाले खाने-पीने के सामान के अलावा पेयजल आदि की जांच की थी। शुक्रवार को कैंपस पहुंचे खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी चंदन पांडेय ने संस्थान के प्रभारी निदेशक एसके पाल से मुलाकात की। संस्थान में बीटेक कर रहे छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आप लोग एफएसएसएआइ के मानको पर खरा उतरे हैं। इसे बनाए रखने की आवश्यकता है। इस दौरान प्रभारी निदेशक ने कहा कि ईट राईट का स्टैंडर्ड तो सबको अपने आप अपनाना चाहिए। क्योंकि यह सबके स्वास्थ्य और शरीर को लाभ पहुंचाएगा। उन्होंने बताया हम केवल खानपान ही नहीं बल्कि कैंपस के अंदर साफ-सफाई की व्यवस्था पर काफी ध्यान दे रहे हैं। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश व जेपी गुप्ता के अलावा मोमिता बेरा, खालिद अंसारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed