फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ignoring standard in road construction, villagers stop work

सड़क निर्माण में मानक की अनदेखी, ग्रामीणों ने काम रोका

Thu, 26 Nov 2020 05:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
Ignoring standard in road construction, villagers stop work
मानक के अनुरूप सड़क का निर्माण न होने पर ग्रामीणों ने काम रोक दिया। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर/दुर्गागंज। शासन के सख्त रुख के बावजूद लोक निर्माण विभाग निर्माणाधीन सड़कों पर मानक की अनदेखी पर ध्यान नहीं दे रहा है। बृहस्पतिवार को दानूपुर-गिराई मुख्य सड़क से अमिलहरा समेत अन्य कई गांवों को जोड़ने वाली सड़क निर्माण में की जा रही अनदेखी का विरोध कर ग्रामीणों ने कार्य रोकवा दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि विभाग जब तक ठेकेदारों पर शिकंजा कस कर मानकों के तहत निर्माण नहीं कराएगा, तब तक वह विरोध जारी रखेंगे। ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था पर आरोप लगाया कि निर्माण के समय न गिट्टी के मानक का ध्यान रखा जा रहा है न मोरम का। डामरीकरण के समय नाममात्र की छोटी गिट्टी फैलाकर रोलर चलवाने से कुछ दिन बाद ही सड़क अपनी पुरानी दशा में आ जाएगी। काफी जद्दोजहद के बाद किसी तरह विभाग ने उक्त सड़क का निर्माण शुरू कराया तो उसमें अनदेखी होने लगी।
विज्ञापन

एक्सईएन हीरामणि वर्मा ने कहा कि मामला संज्ञान में आने पर स्थलीय निरीक्षण किया गया है। उक्त सड़क का निर्माण अब तक हो जाना चाहिए था, लेकिन किसी कारण नहीं हो पाया था। आठ सौ मीटर लंबी सड़क के निर्माण में कुल लागत एक करोड़ 35 लाख है। कार्यदायी संस्था को चेतावनी देकर ग्रामीणों को शांत कराया जा रहा है। विरोध करने वालों में परमेंद्र कुमार, श्रवण कुमार, सभाजीत, नवाब, दिनेश कुमार बिंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed