{"_id":"683ca5e214fb9e68d3095b84","slug":"if-escalator-is-not-installed-before-carpet-expo-then-payment-will-be-stopped-bhadohi-news-c-191-1-svns1017-126910-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: कारपेट एक्सपो से पहले नहीं लगी स्वचालित सीढ़ी तो रुकेगा भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: कारपेट एक्सपो से पहले नहीं लगी स्वचालित सीढ़ी तो रुकेगा भुगतान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के चेयरमैन कुलदीप राज वाटल ने रविवार को भदोही एक्सपो मार्ट का निरीक्षण किया। वहां महीनो से मंद गति से स्थापित किए जा रहे स्वचालित सीढ़ी देखकर नाराज हुए।
उन्होंने निर्माण एजेंसी के जिम्मेदार लोगों से बात की और कहा कि अगर सितंबर में होने वाले इंडिया कारपेट एक्सपो प्रभावित हुआ तो हम भुगतान रुकवा देंगे। चेयरमैन शनिवार को मर्यादपट्टी में हुए एक कार्यक्रम में शामिल होने भदोही आए थे।
कार्यक्रम से पूर्व वे एक्सपो मार्ट पहुंच गए। इस दौरान वहां स्वचालित सीढ़ी का कार्य बेहद धीमी गति से होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्माण एजेंसी के जिम्मेदार लोगों से देरी का कारण पूछा तो वे कुछ नहीं बता सके। चेयरमैन ने बताया कि निर्माण एजेंसी के लोगों ने बताया कि जून के अंत तक काम पूरा करने की बात कही है। उधर चेयरमैन ने कहा कि हमारा कारपेट एक्सपो इस वर्ष 18 से 21 सितंबर को यहां होना है। देश-विदेश से कालीन निर्यातक और आयातक यहां आएंगे।
विज्ञापन
यदि स्वचालित सीढ़ी के चलते उसमें व्यवधान उत्पन्न हुआ तो वे भुगतान रोकने की शिफारिश करेंगे। इस संबंध में लखनऊ के वरिष्ठ अधिकारियों से बात भी की। स्थिति से अवगत कराया। चेयरमैन ने बताया कि गत वर्ष अक्तूबर में कारपेट एक्सपो यहां लगा था। उससे पहले ही शासन ने स्वचालित सीढ़ी लगाने के लिए 303.58 लाख रुपये स्वीकृत कर 50 फीसदी धनराशि जारी कर दी थी। उस वर्ष इसका लाभ नहीं मिला लेकिन इस वर्ष भी निर्धारित समय में स्वचालित सीढ़ी नहीं लगी तो निर्माण एजेंसी को जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी। संवाद