फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   If Akhilesh had his way, he would bring back Mughal rule in the country.

Bhadohi News: अखिलेश का बस चले तो देश में ला दें मुगल शासन

Wed, 10 Dec 2025 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
If Akhilesh had his way, he would bring back Mughal rule in the country.
प्रभारी मंत्री के गले लग कर अपना दुखड़ा सुनाती फरियादी। संवाद
ज्ञानपुर (भदोही)। सूबे के ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बस चले तो वह एक बार फिर भारत में मुगल साम्राज्य की स्थापना कर देंगे। जनता ऐसे लोगों को समझती है। 2027 के चुनाव में भी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। वह मंगलवार को राजकीय गेस्ट हाउस में पत्रकारों से रूबरू हुए थे। सपा प्रमुख के बैलेट से चुनाव कराने के बयान पर उन्होंने जवाब दिया। इसके पूर्व उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रभारी मंत्री पदाधिकारियों के साथ कोर कमेटी की बैठक की और जनप्रतिनिधियों से भी मिले। गेस्ट हाउस से वे सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने विद्युत राहत योजना का लाभ शत प्रतिशत लोगों को दिलाने पर बल दिया। कहा कि गेहूं की सिंचाई का कार्य चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सही ढंग से कराएं। धान खरीद की समीक्षा के दौरान डिप्टी आरएमओ ने बताया कि जिले में 37 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। अब तक 37 हजार क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे ने ज्ञानपुर से नथईपुर होकर अकोढ़ा मार्ग के चौड़ीकरण में अब तक मुआवजा न देने की शिकायत की। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को तत्काल मुआवजा वितरण कराने का निर्देश दिया। औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने बताया कि बढ़ौना में नया नलकूप लगा है। बिजली का कनेक्शन न होने से किसानों को इसका फायदा नहीं मिल पा रहा है। मंत्री ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द कनेक्शन कराए। डीएम शैलेष कुमार ने विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट सौंपा। इस मौके पर भदोही विधायक जाहिद बेग, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, पूर्व विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक आदि रहे। जिले के प्रभारी मंत्री एवं सूबे के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा मंगलवार को राजकीय गेस्ट हाउस में भाजपा कायकर्ताओं से मिले। जैसे ही गेस्ट हाउस से बाहर निकले, उसी दौरान अमिलोरी गांव की निवासी बुजुर्ग महिला सावित्री देवी उनके पास रोती हुई पहुंचीं। अपनी समस्या सुनाते-सुनाते वह मंत्री के गले लग गईं। मंत्री ने बुजुर्ग महिला को ढांढस देने के बाद उनकी समस्या सुनी। महिला ने बताया कि पड़ोसियों ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। उनके पति के निधन के बाद जमीन उनके नाम पर दर्ज है, फिर भी पड़ोसी जबरन कब्जा किए हुए हैं। महिला ने यह भी शिकायत की कि अधिकारियों के पास जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। प्रभारी मंत्री ने डीएम को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री और प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने मंगलवार को जनपद भ्रमण के दौरान फूलबाग में बिजली बिल राहत योजना शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उपभोक्ताओं की उपस्थिति और उत्साह देखते हुए मंत्री ने संतोष व्यक्त किया। शिविर में कुल 52 उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। उन्होंने कहा कि बिजली बिल राहत योजना प्रदेश के इतिहास की एक महत्वपूर्ण और जन केंद्रित पहल है। यह योजना आम जनता को वास्तविक आर्थिक राहत प्रदान कर रही है। उन्होंने बताया कि इस योजना में एकमुश्त भुगतान करने पर शत-प्रतिशत ब्याज माफी और बकाया मूलधन पर 25 प्रतिशत छूट दिया जा रहा है। प्रभारी मंत्री ने उपभोक्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed