{"_id":"6219236d8df7930300349c1c","slug":"identity-card-will-reach-the-house-of-41-thousand-voters-of-bhadohi-by-post-bhadohi-news-vns6404864171","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही के 41 हजार मतदाताओं के घर डाक से पहुंचेगा पहचान पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही के 41 हजार मतदाताओं के घर डाक से पहुंचेगा पहचान पत्र
विज्ञापन
ज्ञानपुर। विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान हो इसके लिए सभी विभागों का समन्वय बनाकर काम किया जा रहा है। डाक विभाग भी निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण काम में भागीदारी निभा रहा है। उसी के तहत भदोही जिले के 41 हजार मतदाताओं के घर तक मतदातान पहचान पत्र पहुंचाया जाएगा। इसके लिए डाक विभाग ने काम भी शुरू कर दिया है। यह व्यवस्था वाराणसी परिक्षेत्र के सभी जनपदों में है। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाक विभाग और निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश के बीच हुए बीएनपीएल एग्रीमेंट के तहत मतदाता फोटो पहचान पत्रों की डाकघरों में स्पीड पोस्ट के माध्यम से बुकिंग और वितरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
वाराणसी परिक्षेत्र के अधीन 6 जिलों (वाराणसी, चंदौली, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर और बलिया) की 38 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता पहचान पत्रों की डाकघरों में स्पीड पोस्ट के माध्यम से बुकिंग और वितरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। अब तक करीब छह लाख से ज्यादा मतदाता पहचान पत्रों की बुकिंग हो चुकी है। इसमें भदोही में करीब 41 हजार है। मतदाता पहचान पत्र के वितरण की सभी डाक अधीक्षकों द्वारा निगरानी की जा रही है और किन्हीं कारणों से वितरित न हो पाने वाले मतदाता पहचान पत्रों को दुबारा भी वितरण के लिए भेजा जा रहा है। सभी डाकघरों को निर्देश जारी किये किए गए हैं कि मतदाता पहचान पत्रों के वितरण का डाटा ऑनलाइन उपलब्ध रहे। इसके लिए इनका वितरण पोस्टमैन मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जा रहा है। डाक विभाग के उप मंडलीय निरीक्षक राममिलन ने बताया कि डाक विभाग के माध्यम से मतदाताओं को पहचान पत्र भेजा जा रहा है।