फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Icy winds increased shivering, night temperature dropped by 3.4 degrees

Bhadohi News: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी, 3.4 डिग्री लुढ़का रात का पारा

Fri, 03 Jan 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Icy winds increased shivering, night temperature dropped by 3.4 degrees
पश्चिमी विक्षोम के कारण जिले में बर्फीली हवाएं चल रही हैं। रात का पारा 3.4 डिग्री लुढ़का है। इससे लोगों को कंपकंपी छूटने लगी है। बादलयुक्त मौसम होने पर हाड़कपाऊ ठंड का अहसास होने लगा है। स्थिति यह है कि लोगों को घरों के अंदर भी राहत मिलता नहीं दिख रहा है। बृहस्पतिवार सुबह घने कोहरे की चादर तनी रही। जिससे सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। दृश्यता 10 से 15 मीटर तक रही। मौसम विभाग ने चार जनवरी के बाद रात का तापमान में तीन से चार डिग्री और गिरने की आशंका जताई।
विज्ञापन

जिले में पछुआ हवा चलने से गलन में वृद्धि हुई है। बुधवार की अपेक्षा बृहस्पतिवार की रात अधिक ठंडा रहा। गलन भरे मौसम में लोगों का जीना मुहाल हो गया। घर से बाहर निकलते ही लोग ठंड से कांप जा रहे हैं। बृहस्पतिवार की सुबह जब लोगों की आंखे खुलीं तो घना कोहरा तना था। इस सीजन में पहली बार इस तरह से कोहरा पड़ा है।
विज्ञापन

कोहरा के कारण हाईवे से लेकर ग्रामीण अंचलों की सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहा। सुरियावां स्टेशन पर यात्री कोहरा के बीच खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करते रहे। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। बुधवार की तरह बृहस्पतिवार को भी लोगों को दिनभर सूर्यदेव के दर्शन तक नसीब नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड का सितम देखकर लोग घरों में हीटर, ब्लोअर के सहारे दूबके रहे। जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकले। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि बुधवार को रात का तापमान 13.1 डिग्री दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को तापमान 3.4 डिग्री गिरकर तापमान 9.1 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं दिन का तापमान 15.7 डिग्री रहा।

----------------------------

अलाव की नहीं पर्याप्त व्यवस्था, कैसे मिले ठंड से राहत

बृहस्पतिवार को हाईवे पर बड़ी चौराहा के पास राहगीर और स्थानीय लोग ठंड से राहत पाने के लिए कूड़ा करकट जलाए, लेकिन ठंड से निजात नहीं मिली। गोपीगंज पालिका क्षेत्रों के चिह्नित स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। राहगीर अशोक, शुशील, चंदन, मुर्तजा ने जिला प्रशासन अलाव की पर्याप्त व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।


तापमान पर एक नजर
तिथि- अधिकतम- न्यूनतमत
02 जनवरी - 15.5 - 9.7
01 जनवरी - 15.7 - 13.1
30 दिसंबर - 16.9, 14.9
29 दिसंबर - 21.5, 14.7
28 दिसंबर - 20.1, 14.4
27 दिसंबर - 27.6, 13.2
26 दिसंबर - 26 , 13.6
25 दिसंबर - 22.1, 14.7
नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed