फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Icy wind at speed of 12 km, people trembling

Bhadohi News: 12 किमी की गति से चली बर्फीली हवा, कांपे लोग

Wed, 07 Feb 2024 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Icy wind at speed of 12 km, people trembling
ज्ञानपुर। पश्चिमी विक्षोम के कारण के कारण जनपद में मौसम ने अचानक करवट बदल लिया है। दूसरे दिन मंगलवार को दोपहर में आंधे घंटे के लिए हल्की धूप खिली, लेकिन उमड़ते घूमड़ते बादल के बीच फीकी रही। शाम होते ही गलन बढ़ गई। इससे लोगोें को ठंड महसूह हुई।
विज्ञापन

अचानक से बढ़ी ठंड लोगों के लिए सांसत बन गई है। 12 किमी के रफ्तार से चल रही बर्फीली हवा ने सिरहन बढ़ा दी है। गलन में वृद्धि होने पर शाम होते ही लोग अलाव के पास चिपक गये। लेकिन अलाव के पास ज्यादा देर तक नहीं बैठ सके। मौसम का रुख देते ही लोग बाजारु काम पटा कर जल्द ही घर आ गए। शाम आठ बजे के बाद ग्रामीण अंचलों के मार्ग पर सन्नाटा पसर गया। सोमवार को हुई बारिश के कारण अधिकांश मार्ग कीचडयुक्त रहे, जहां पर आवागमन के दौरान राहगीरों को दिक्कते हुई। हालांकि ये मौसम खेती किसानी के दृष्टिकोण से बेहद फायदेमंद है। यब बारिश गेहूं के फसल के लिए संजीवनी साबित हुई है। चिकित्सकीय परामर्श है कि मौसम का बिगड़ा मिजाज सेहत के लिए नुकसानदेह है। जरा सी लापरवाही बरतने पर तत्काल लोग बीमार पड़ रहे हैं। जिला चिकित्सालय में मंगलवार को 766 मरीजों की ओपीडी रही। अधिकांश मरीज सर्दी, जुकाम, वारयल बुखार से ग्रसित पहुंचे। जिन्ह जांच पड़ताल कर दवाई उपलब्ध कराई। कृषि विज्ञान केंद्र बजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। कहा बुधवार को धूप खिलेगी, लेकिन शाम को गलन की स्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed