{"_id":"66a69fbb292e04943d0442dc","slug":"husband-died-after-falling-while-quarreling-with-his-wife-bhadohi-news-c-191-1-svns1017-114825-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: पत्नी से झगड़ा करते वक्तगिरकर पति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: पत्नी से झगड़ा करते वक्तगिरकर पति की मौत
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
कोतवाली के रयां गांव में शनिवार की रात्रि में विजय कुमार सरोज (32) की संदिग्ध हाल मौत हो गई । पुलिस के मुताबिक शराब के नशे में पत्नी से विवाद के दौरान विजय कुमार सरोज जमीन पर गिरा और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
रयां गांव निवासी विजय कुमार शाम को करीब आठ बजे घर आया। परिवार वालों के मुताबिक नशे की हालत में वह पत्नी से विवाद करने लगा। उसी दौरान गिर गया। जिससे सिर में चोट लग गई। अधिक खून गिरने से उसकी मौत हो गई।
खबर मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार चौहान तत्काल मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। उन्होंने बताया कि मृतक रोज शराब पीकर घर आता था और अक्सर उसका पत्नी सुषमा से लड़ाई झगड़ा होता था। शनिवार को भी रात्रि लगभग आठ बजे शराब के नशे में वह घर पहुंचा तो पत्नी से उसका विवाद हो गया। इसी विवाद में पत्नी अपना बचाव कर रही थी कि अत्यधिक नशे में धुत विजय जमीन पर गिर गया जिससे जमीन पर पड़े ईंट के टुकड़ों से उसके सर में गंभीर चोट लग गई और अत्यधिक खून बहने से उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
बताया कि मृतक के बांए पैर के पंजे और बांयी कुहनी में खरोच के अलावा दूसरा कोई चोट नही मिली। सीओ ने यह भी बताया कि इसी वर्ष 11 फरवरी को पत्नी से मारपीट के मामले में विजय कुमार के विरुद्ध मुकदमा हो चुका है। प्रथम दृष्टया उसकी मौत खुद से गिर कर सर में चोट लगने के कारण हुई माना जा रहा है। मृतक की मां जयराजी देवी ने इस आशय की लिखित तहरीर कोतवाली में दी है। तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है।