फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Hundreds took membership of BJP in the camp

कैंप में सैकड़ों ने ली भाजपा की सदस्यता

Sat, 27 Nov 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hundreds took membership of BJP in the camp
भदोही। भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जोर शोर से सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। इस क्रम में शुक्रवार को नगर के मेन रोड चकसैफ में नगर इकाई द्वारा कैंप लगाकर लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया गया। आज के कैंप में सुबह से लेकर शाम तक कुल 550 लोगों ने पार्टी में आस्था जताई और सदस्यता फार्म भर कर सदस्यता ली। कैंप में मौजूद भाजयुमो के जिलाध्यक्ष कपिल मिश्रा ने कहा कि भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है जहां लोकतांत्रिक ढंग से पदाधिकारी बनाए जाते हैं और काम के बल पर जिम्मेदारी दी जाती है। पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। यह हमारे जोशीले कार्यकर्ताों के चलते संभव हो पा रहा है। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रिंस गुप्ता ने लोगों को सदस्यता ग्रहण कराते हुए कहा कि शुद्ध रूप से नए लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इससे हमारा भी मनोबल बढ़ रहा है। जिन लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली है वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों से प्रभावित हैं। बताया कि कैंप में 550 लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया गया। कैंप में महेश्वर राहुल सिंह, दिलीप दुबे, विनीत बरनवाल, अजय चौहान, आशुतोष दुबे, आशीष मिश्रा, सुमित चौरसिया, किशन प्रजापति, जागेश्वर सिंह आदि ने सदस्यता दिलाने में खासा सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed