फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Hundreds of cyber crime victims, seven were reported

साइबर क्राइम के सैकड़ों शिकार, दर्ज हुए मात्र सात   

Wed, 22 Jun 2016 01:29 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Wed, 22 Jun 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
कम समय में लखपति और करोड़पति बनने की ख्वाहिश युवाओं को साइबर क्राइम की ओर धकेल रही है। जिले में साइबर क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। ऑनलाइन खरीदारी और एटीएम कार्ड की हेराफेरी कर भोले-भाले उपभोक्ताओं को चूना लगाया जा रहा है। ज्यादातर पढ़े-लिखे लोग इसमें सक्रिय          हैं। अगर साइबर क्राइम के शिकार हो गए तो न्याय मिलना    मुश्किल हो जाएगा। 
विज्ञापन

भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ती बेरोजगारी से साइबर  क्राइम का ग्राफ दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। फर्जी तरीके से एटीएम से पैसा निकालने के साथ ही मोबाइल, फेसबुक, वाट्सएप के जरिए अश्लीलता से जुड़ी            हरकतें भी तेजी से बढ़ रहीं हैं। साइबर अपराध पर लगाम            कसने के लिए सरकार ने भले ही 2013 में साइबर सेल का गठन कर   दिया है, लेकिन ढाक के                पात वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। 
विज्ञापन

आए दिन लोग साइबर क्राइम के शिकार हो रहे हैं, लेकिन महकमे के रिकार्ड में अब तक मात्र सात मामले ही दर्ज किए गए हैं। विभाग का दावा है कि ज्यादातर मामलों का निस्तारण थाने स्तर से ही कर लिया जाता है, जबकि ऐसे मामलों की शिकायत ही थानों में दर्ज नहीं         की जाती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

थानों में साइबर विशेषज्ञ न होने से ऐसे अपराध को रोक पाना मुश्किल हो यगा है। साइबर क्राइम का शिकार अगर कोई               उपभोक्ता हुआ तो उसे आज तक न्याय नहीं मिल सका है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed