{"_id":"5e18c1f68ebc3e88110a5654","slug":"hundreds-of-bighas-submerged-bhadohi-news-vns5045067196","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिर्दकोट रजवाहा टूटा, सैकड़ो बीघे फसल डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिर्दकोट रजवाहा टूटा, सैकड़ो बीघे फसल डूबी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्गागंज। नहरों और माइनर के टूटने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक सप्ताह में नहर टूटने की तीसरी घटना हो गई है। बृहस्पतिवार को भोर में टूटा गिर्दकोट रजवाहा शुक्रवार तक दुरुस्त नहीं हो सका। इससे अमिलहरा समेत आसपास के गांवों की 500 बीघे से अधिक फसल डूब गई। सूचना के बाद भी नहर बांधने के लिए विभाग का कोई नहीं पहुंचा। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।
करीब दो महीने तक नहरों की साफ-सफाई की गई। इसके चक्कर में विभाग की ओर से दिसंबर के अंत में नहरों में पानी छोड़ा गया। पानी छोड़ते ही नहर और माइनर जगह-जगह टूटने लगे हैं। इससे नहरों की साफ-सफाई के नाम पर खर्च में गड़बड़ी की बू आने लगी है। अभोली ब्लॉक के अमिलहरा गांव में गिर्दकोट रजवाहा का बंधा बृहस्पतिवार को भोर में करीब तीन बजे टूट गया। इससे किसानों करीब 500 बीघे गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। शिकायत के बाद भी शुक्रवार दोपहर तक कोई अधिकारी या कर्मचारी नहीं पहुचा। ग्रामीणों ने किसी तरह से बांधने का प्रयास किया, जिससे तेज वेग से निकलने वाला पानी धीमा हो गया। ग्रामीणों ने कहा कि नहर विभाग से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई नहीं पहुंचा। इससे फसल डूबने का दायरा बढ़ता जा रहा है।
नाराज हुए डीएम, नहरें बंद करने का निर्देश
ज्ञानपुर। रबी सीजन में नहर चालू होने के साथ ही किसानों की परेशानी बढ़ गई है। एक सप्ताह में तीन स्थानों पर नहर टूटने पर डीएम राजेंद्र प्रसाद ने नाराजगी जताई। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक में नहर विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई और नहर को कुछ दिनों बंद रखने का निर्देश दिया। कहा कि जिन स्थानों पर नहर जर्जर है, वहां ठीक कराकर ही चालू करें।