फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Humidity increased problems between sunshine and clouds, temperature remained at 34

Bhadohi News: धूप और बादलों के बीच उमस ने बढ़ाई मुश्किलें, तापमान 34 पर बरकरार

Fri, 04 Jul 2025 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Humidity increased problems between sunshine and clouds, temperature remained at 34
जिले में मंगलवार को हुई बारिश के बाद भी उमस से राहत मिलती नहीं दिख रही है।
विज्ञापन

बुधवार को दिन भर धूप और बादलों की आवाजाही बनी रही। सूरज की किरणें चुभती रही। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में अच्छी बारिश की संभावना व्यक्त की है। दो दिन से बारिश न होने के कारण रात का तापमान भी दो डिग्री तक बढ़ गया।
जिले में मंगलवार को दोपहर बाद मूसलाधार बारिश हुई। इससे गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली, लेकिन बुधवार और बृहस्पतिवार को बारिश की बूंदे नहीं गिरी। आसमान में बादलों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। कभी धूप तो कभी छांव की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

दोपहर में तेज धूप के कारण लोग उमस से बेहाल हो गए। बिजली कटते ही लोग पसीने से तर बतर हो गए। शाम को पुरुआ हवाओं ने हल्की राहत दिलाई। बारिश न होने से बृहस्पतिवार को रात का तापमान दो डिग्री बढ़कर 27 तक पहुंच गया जबकि दिन का तापमान 34 डिग्री पर बरकरार है। बुधवार को दिन का तापमान 34 और रात का 25 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने कहा कि आगामी एक सप्ताह में प्रतिदिन हल्की से तेज बारिश की संभावना है। धान की रोपाई करने वाले किसान खेत को तैयार कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed