फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Humidity increased after rain, people got helpless

बारिश के बाद बढ़ी उमस, लोग हुए बेहाल

Sat, 12 Jun 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Humidity increased after rain, people got helpless
जिले में शुक्रवार को हुई बारिश के बाद शनिवार को उमस ने लोगों को बेहाल किया। सुबह से लेकर शाम तक आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन उमस कायम रही। पुरवा हवाओं के चलते भी काफी उमस से लोग परेशान दिखे। इसी में बिजली कटौती ने लोगों को घरों में भी बैठना मुश्किल कर दिया।
विज्ञापन

पिछले दिनों आए चक्रवाती तूफान और बारिश से मौसम काफी ठंडा हो गया है लेकिन उमस बरकरार है। शुक्रवार को शाम को एक घंटे की तेज बारिश के बाद शनिवार को पूरे दिन आसमान में बादल मंडराते रहे। बारिश न होने से उमस ने लोगों को परेशान किया। शुक्रवार को तापमान जहां 35.6 फीसदी रहां वहीं शनिवार को 37 फीसदी पहुंच गया। उमस और गर्मी के बीच दिन में हो रही बिजली कटौती भी लोगों की परेशानी को बढ़ाती रही। जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण अंचलों में अघोषित कटौती के कारण लोग बेहाल रहे। मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि मानसून जिले में पहुंच गया है। जिसके कारण आसमान में बादल छाए रहे। रविवार और सोमवार से बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed