फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Humid conditions caused discomfort throughout the day; the wind direction changed in the evening

Bhadohi News: दिनभर उमस ने किया परेशान, शाम को बदली हवा की दिशा

Mon, 21 Sep 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Humid conditions caused discomfort throughout the day; the wind direction changed in the evening
ज्ञानपुर। जिले में मौसम में रोजाना परिवर्तित हो रहा है। रविवार को दिनभर उमस से लोग परेशान रहे और शाम होते-होते मौसम ने करवट ली और पछुआ से पुरवा हवा चलने लगी। हवा में नमी होने पर लोगों को उमम भरी गर्मी से राहत मिली। इस बीच रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में शनिवार की अपेक्षा एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। तापमान बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से उमस से लोग परेशान रहे। बारिश थमने के बाद लगातार धूप हो रही है। इसके कारण उमस की स्थिति बनी हुई है। बिजली कटते ही लोग पसीने से तर-बतर हो जाते हैं। 24 घंटे में करीब 20 बार ट्रिपिंग हो रही है। इसके कारण लोग गर्मी से परेशान होने लगते हैं। इस बीच रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी 80 प्रतिशत से ज्यादा होने के कारण उमस ज्यादा महसूस हुई। हालांकि शाम छह बजे के करीब अचानक पुरवा हवा चलने से मौसम में बदलाव आया। आसमान में हल्के बादल छाए रहे। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। इधर दो दिनों से मानसून की स्थिति नहीं बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed