फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   House freed from possession of former MLA Udaybhan Singh

Bhadohi News: पूर्व विधायक उदयभान सिंह से मकान कब्जा मुक्त कराया

Sat, 04 Jul 2026 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
House freed from possession of former MLA Udaybhan Singh
गोपीगंज के बघेल छावनी में चहारदीवारी के गेट को खोलने के बाद अंदर गए अ​धिकारी। स्रोत: विभाग
गोपीगंज। नगर के बघेल छावनी स्थित बहुचर्चित भूमि विवाद में औराई के पूर्व बसपा विधायक उदयभान सिंह उर्फ डॉक्टर सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। डीएम शैलेष कुमार के निर्देश पर शनिवार को पहुंची पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने निर्माणाधीन मकान की चहारदीवारी ताला तोड़कर कब्जा मुक्त कराकर पीड़ित महिलाओं को कब्जा दिलाया। इस मामले में पूर्व विधायक पर 10 जून को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

बघेल परिवार की सुमन लता सिंह एवं कामिनी रजवार ने तीन सप्ताह पूर्व पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें आरोप लगाया कि गोपीगंज टाउन स्थित आराजी संख्या 323 उनकी वंशानुगत संपत्ति है। उनके पिता दिवंगत वीरेंद्र बहादुर सिंह बघेल के निधन के बाद उक्त भूमि उनके नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। वर्षों से उस पर स्वामित्व भी है। आरोप लगाया कि दुकानों एवं बाउंड्रीवाल के भीतर निर्माण कार्य चल रहा था, जिसे कुछ माह पहले पूर्व विधायक उदयभान सिंह ने रुकवा दिया। उनकी अनुपस्थिति में परिसर के गेट का ताला तोड़कर अपना ताला लगा दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में पूर्व विधायक के खिलाफ बीते 10 जून को प्राथमिकी दर्ज किया। डीएम के निर्देश पर शनिवार को एसडीएम ज्ञानपुर भान सिंह, कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद पांडेय, चौकी प्रभारी शशांक बाजपेई मौके पर पहुंचे और गेट पर लगे ताले को खुलवाकर पीड़ित महिलाओं को विधिवत कब्जा दिलाया। अधिकारियों के पहुंचने से क्षेत्र में खलबली मची रही। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद पीड़ित महिलाओं ने जिलाधिकारी और प्रशासन का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय एवं राजस्व अभिलेखों के अनुरूप ही कार्रवाई की गई है। पीड़ित को कब्जा दिलाया गया। कानून-व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। - भान सिंह, उपजिलाधिकारी ज्ञानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed